इंदौर से शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां  हैवान पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जिसने अपनी लव मैरिज के दो दिन बाद ही अपने दोस्तों से उसका गैंगरेप करवा दिया। कहा-जाओ मेरे दोस्तों को एक बार खुश कर दो। नहीं जाओगी तो जान से मार दूंगा।

इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। जिसमें प्यार-दोस्ती और पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों को कलंकित कर दिया। यहां एक पति इतना बड़ा हैवान बन गया कि उसने अपनी शादी के दो दिन बाद ही पत्नी का गैंगरेप करवा दिया। आरोपी सुहागरात के एक दिन बीवी से से बोला-जाओ एक बार मेरे दोस्तों के साथ रिलेश्न बनकार उनको खुश कर दो। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति के दोस्तों ने रेप किया। हैरान की बात यह है कि आरोपी ने लव मैरिज की हुई थी। इसके बाद भी यह घिनौना कांड किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपियों ने कबूला अपना घिनौना जुर्म
दरअसल, यह हैरान करने वाली वारदात इंदौर के आजाद नगर इलाके की है। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद पीड़िता के पति और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती की शिकायत आरोपियों को पकड़ा और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल में डाल दिया गया है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना घिनौना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

मेरे दोस्तों को खुद करो, नहीं तो मार डालेंगे
पीड़ता ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी छोटेलाल मीणा और उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने मुझसे शादी करने का वादा किया और 9 अप्रैल को इंदौर लेकर आ गया। जहां अगले दिन उसके दो दोस्तों ने आजाद नगर आर्य समाज मंदिर में शादी करवा दी। इसके बाद वह पति के दोस्तों के साथ उनके कमरे पर आ गए। तीनों ने पहले मिलकर शराब पी, इसके बाद वह पीड़िता के साथ बदतमीजी करने लगे। इसी बीच छोटेलाल ने कहा कि एक बार मेरे दोनों दोस्तों को खुश कर दो। मना किया तो जबरन दीपक और आनंद ने रेप किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विदिशा में शिकायत दर्ज और इंदौर में मिली लड़की
मामले की जानकारी देते हुए टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने उसकी शिकायत विदिशा में शिकायत दर्ज करवाई थी। विदिशा पुलिस को युवती के इंदौर में होने का पता चला। इसके बाद हमारी टीम ने उसको ढूंढा तो वह मिल गई। फिर महिला ने तीनों युवकों की करतूत बताते हुए उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। बता दें कि आरोपी छोटेलाल और दीपक पिता खेती का काम करते हैं। जबकि तीसरा आरोपी आनंद अभी बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र है।