भाजपा में विलय होगी बाबूलाल मरांडी की पार्टी, 17 फरवरी को प्रभात तारा मैदान में होगा समारोह

Published : Feb 11, 2020, 04:45 PM IST
भाजपा में विलय होगी बाबूलाल मरांडी की पार्टी, 17 फरवरी को प्रभात तारा मैदान में होगा समारोह

सार

बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (झाविमो) ने मंगलवार को 17 फरवरी को भाजपा में विलय करने के अपने निर्णय की घोषणा की। झाविमो के अध्यक्ष मरांडी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने पार्टी के भाजपा में विलय को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

रांची. बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (झाविमो) ने मंगलवार को 17 फरवरी को भाजपा में विलय करने के अपने निर्णय की घोषणा की। झाविमो के अध्यक्ष मरांडी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने पार्टी के भाजपा में विलय को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

विलय समारोह में अमत शाह और जे पी नड्डा भी होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 फरवरी को यहां प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे। मरांडी ने यह भी कहा कि केंद्रीय समिति ने पार्टी विधायकों--प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी।

पार्टी से दो विधायकों को किया निष्कासित

झाविमो ने पिछले सप्ताह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। उससे कुछ पहले ही यादव ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी। यादव एक ही पखवाड़े में झाविमो से निकाले जाने वाले दूसरे पार्टी विधायक थे। उससे पहले तिर्की को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निकाल दिया गया था।

झाविमो ने विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। यादव और तिर्की के अलावा स्वयं मरांडी भी चुनाव जीते थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
JPSC-JSSC Protest: सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, छात्रों ने रख दी ऐसी शर्त कि बढ़ गया सियासी पारा