दुमका से गायब बच्ची का शव बरामद, हत्या से पहले बलात्कार की आशंका

Published : Feb 09, 2020, 08:45 PM IST
दुमका से गायब बच्ची का शव बरामद, हत्या से पहले बलात्कार की आशंका

सार

दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गाँव की सात साल की लापता बच्ची का शव मिला है बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिये जाने की आशंका है

दुमका: दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गाँव की सात साल की लापता बच्ची का शव मिला है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिये जाने की आशंका है।

बच्ची पिछले दो दिन से घर से गायब थी। पुलिस ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची पांच फरवरी को मेला देखने के लिए निकली थी। वह वापस नहीं लौटी और शुक्रवार को पुलिस ने मिट्टी में दफनाया हुआ उसका शव बरामद किया।

शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बच्ची के नाना के बयान के आधार पर उसके चचेरे चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

रामगढ़ थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि हत्या से पहले बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत