झारखंड में कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं, बोलीं- हर महिला दुर्गा-लक्ष्मीबाई

Published : Mar 08, 2022, 01:20 PM IST
झारखंड में कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं, बोलीं- हर महिला दुर्गा-लक्ष्मीबाई

सार

अंबा प्रसाद ने कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती है। उसे हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं। 

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवारी होकर झारखंड विधानसभा पहुंचीं। अंबा प्रसाद बड़कागांव सीट से विधायक हैं। वे बीते साल भी घोड़े पर सवार होकर विधानसभा तक पहुंची थीं। हालांकि, तब सुरक्षा कारणाें से उनका घोड़ा अंदर तक जाने से रोक दिया गया था। इस बार फिर अंबा प्रसाद फिर अपने घर से घोड़े पर सवार होकर विधानसभा जाने के लिए निकलीं।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में अंबा प्रसाद ने कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती है। उसे हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सभी क्षेत्रों में महिलाओं की 50% भागीदारी से देश और राज्य अपने 100% सामर्थ्य को पा सकते हैं। हम सब मिलकर इसके लिए काम करें। बेटियों को वही शक्ति दें, जो बेटे को देते हैं।

इस महिला विधायक की करतूत से सरकार की हो रही फजीहत, लोग बोले-दीदी आपने तो हमको शर्मसार कर दिया

अंबा के पिता जेल में, मंत्री भी रहे
बता दें कि अंबा प्रसाद 2019 में पहली बार चुनाव लड़ीं और विधायक बनी थीं। वे तब 29 साल की थी और राज्य की सबसे उम्र की विधायक बनी थीं। राजनीति में आने से पहले अंबा प्रसाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करती थीं। अंबा के पिता योगेंद्र साहू 2009 और मां निर्मला देवी ने 2014 में बड़कागांव सीट से चुनाव जीते थे। पिता 2009 में राज्य सरकार में मंत्री बने। उन पर माओवादियों के साथ सांठगांठ के आरोप भी लगे और अब वह जेल में हैं।

वुमेंस डे पर महिला विधायक को तोहफे में मिला घोड़ा, सवार होकर पहुंचीं विधानसभा..देखते रह गए मंत्री-अफसर

अंबा की मां भी विधायक बनी थीं
पिता के जेल जाने के बाद 2014 में इसी सीट से अंबा की मां निर्मला देवी विधायक चुनी गईं। साल 2016 में बड़कागांव गोलीकांड के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गांववालों ने जबरन उन्हें पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था। 2019 में इसी सीट से अंबा प्रसाद जीतकर विधानसभा पहुंचीं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: यूपी के कई शहर 47°C पर, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी तपिश का कहर, जानिए आज का पूरा वेदर फोरकास्ट
IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल