बिहार के छोरे ने इंग्लैंड की हेलन को बनाया दुल्हनिया, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लिए 7 फेरे...पढ़िए लव स्टोरी

Published : Nov 27, 2022, 12:34 PM ISTUpdated : Nov 27, 2022, 04:00 PM IST
 बिहार के छोरे ने इंग्लैंड की हेलन को बनाया दुल्हनिया, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लिए 7 फेरे...पढ़िए लव स्टोरी

सार

इंग्लैंड की रहने वाली हेलेन बिहार के छोरे को दिल दे बैठी। इसके बाद उसने झारखंड में देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 7 फेरे लेकर इंडियन कल्चर से शादी की। वहीं लड़की को भारतीय संस्कृति के हिसाब से नया नाम भी दिया गया है।   

देवघर (झारखंड). कहते हैं जब किसी को सच्चा प्यार होता है तो वह प्रेमी की खातिर धर्म, समाज और देश तक की सीमाओं को पार कर देता है। कुछ ऐसा ही दिल को छू जाने वाला नजारा  विश्व प्रसिद्ध  ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर यानि देवघर में देखने को मिला। जहां इंग्लैंड की लड़की हेलन को बिहार के अमित कुमार से प्यार हो गया। इतना ही नहीं अपने बॉयफ्रेंड को जीवन साथी बनाने के लिए हेलन ने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शादी करने का फैसला किया। 

इस शादी के चर्चे पूरे इलाके में...
दरअसल, इंग्लैंड की रहने वाली हेलेन को भारतीय संस्कृति से बेहद लगाव है। वह हमेशा ही इंडियन कल्चर को बढ़ावा देती है। इसलिए तो जब बिहार के अमित से प्यार हुआ तो शादी भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की। जहां हेलन और अमित ने बाबा बैद्यनाथ को साक्षी मानकर 7 फेरे लिए।  इस शादी के चर्चे पूरे इलाके में हो रही है और अब तो इनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

बेहद खूबसूरत है दोनों की लव स्टोरी
बता दें कि अमित कुमार मूल रूप से बिहार के बांका जिले में लुरीतांड गांव के रहने वाले हैं। लेकिन वह अमेरिका में एक कंपनी में बतौर इंजीनियर जॉब करते हैं। इसी दौरान अमित की दोस्ती इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड सिटी की रहने वाली हेलन से हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को कब दिल दे बैठे पता ही नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपनी खूबसूरत लव स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए जीवन साथी बनने का फैसला किया। इससे पहलो दोनों ने अपने अपने परिवारों को राजी किया और शादी तारीख भी तय कर दी।

7 फेरे लेने के बाद दुल्हन को दिया ये खास नाम
हेलन ने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शादी करने के अपनी मां लूसी बैडली, पिता पैट्रिक बैडली को बताया तो वह भी राजी हो गए।
वो अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ बिहार पहुंची, फिर यहां से वह देवघर आए। अमित के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि वह इस विवाह से बेहद खुश हैं, उन्होंने कहा-विदेशी लड़की ने हमारी संस्कृति को अपनाकर हिंदू रिवाज से शादी की है। अब वो हमारी बहू बन गई। इसलिए हम लोगों ने उसको गुड़िया नाम दिया है। हेलेन के दोस्त और परिवार  के लोग भी अब उसको इसी नाम से पुकारने लगे हैं।

यह भी पढ़ें-राजस्थान का 12 साल का मैजिक बॉय, जिसके बॉलीवुड स्टार भी हैं फैन, हुनर ऐसा कि हर कोई करता सैल्यूट

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत