पति की मौत के बाद विधवा पत्नी से आशिकी करना चाहता था सनकी, 12 साल की बेटी ने जो किया वो देखने लायक था

झारखड में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। दुमका में अंकिता की हत्या के बाद रोजाना किसी ना किसी बेटी के साथ हैवानियत हो रही है। अब बोकारो जिले से मामला सामने आया है। जहां एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में एक विधवा महिला पर चाकू से हमला किया है। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 7, 2022 11:59 AM IST / Updated: Sep 07 2022, 05:31 PM IST

बोकारो, झारखंड में इन दिनों एकतरफा प्यार में सनकी आशिक खौफनाक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। दुमका में अंकिता की हत्या एकतरफा प्यार में पिछले दिनों सनकी आशिक ने की थी। अब झारखंड के बोकारो जिला से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में एक विधवा महिला पर चाकू से हमला किया है। सनकी ने विधवा पर चाकू से करीब 10 वार किया। गंभीर रुप से घायल विधवा का बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के मछली पट्‌टी के पास की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी शिवचरण बाउरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 

आरोपी के खिलाफ थाना में शिकायत कर लौट रही थी महिला तभी किया हमला
महिला के अनुसार करीब आठ माह पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। तब से उसी के गांव में रहने वाला शिवचरण बाउरी उसे परेशान कर रहा था। वह मुझपर गलत नजर रखता था। कभी-कभी रात में जबरन घर घुस जाता था। उसके साथ छेड़खानी करता था। उसपर शादी करने का दवाब बना रहा था। इसी बात कि शिकायत करने वह थाना गई थी। उसके साथ उसकी 12 साल की बेटी भी थाना गई थी। थाना से वापस आने के दौरान आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करना चाहा लेकिन आरोपी लोगों को भी चाकू दिखा धमकी दे रहा था। फिर बेटी दौड़ कर थाना गई और पुलिस को लेकर आई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

दो बच्चों का पिता है आरोपी 
आरोपी शिवचरण बाउरी दो बच्चों का पिता है। जबकि विधवा महिला के भी तीन बच्चे हैं। इसी कारण से महिला उससे शादी करने से इनकार कर रही थी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार महिला को परेशान कर रहा था। आरोपी नहीं माना तो वह उसके खिलाफ शिकायत करने थाना गई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी उसके थाना से आने का इंतजार करने लगा। मछली पट्‌टी के पास पहुंचते ही आरोपी ने महिला के साथ बेटी के सामने ही मारपीट शुरु कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमला किया। चास थाना प्रभारी मो रुस्तम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चाकू भी आरोपी के पास से बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें-गुजरात में पुलिसवाले ने परिवार के साथ किया सुसाइड, पति-पत्नी 3 साल की बेटी को गोद में लिए 12वीं मंजिल कूद गए
 

Share this article
click me!