50 वर्षीय महिला से हैवानियत के मामले में झारखंड पुलिस के दो जवान गिरफ्तार, बर्खास्तगी की तैयारी

Published : Oct 08, 2022, 10:49 AM ISTUpdated : Oct 08, 2022, 11:17 AM IST
50 वर्षीय महिला से हैवानियत के मामले में झारखंड पुलिस के दो जवान गिरफ्तार, बर्खास्तगी की तैयारी

सार

50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप और फिर हैवानियत के मामले में पुलिस के दोनों आरोपी जवान गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

लोहरदगा(Jharkhand).  50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप और फिर हैवानियत के मामले में पुलिस के दोनों आरोपी जवान गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों ने बीते मंगलवार को खेत में घास काटने गई महिला से पहले गैंगरेप किया था फिर उसके बाद उसके नाजुक अंगों पर धारदार हथियार से हमला किया था। मामले में पीड़ित महिला के बयान के आधार पर दोनों जवानों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही थी। जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

बता दें कि, गैंगरेप की ये वारदात लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुई थी। महिला खेत में घास काटने गई थी, तब नशे में धुत इंडियन रिजर्व बटालियन के 2 जवानों कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा ने उसे हवस का शिकार बनाया। हैवानों का मन इतने पर नही माना तो उन्होंने महिला के नाजुक अंगों पर किसी धारदार चीज से प्रहार भी किया। लहूलुहान महिला के पुत्र ने उसी रात बेहद गंभीर हालत में मां को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रांची लाकर रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। 

सेवा से बर्खास्तगी की तैयारी 
50 वर्षीय महिला से दरिंदगी के आरोप में पुलिस के 2 जवानों कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा है कि इन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। दोनों जवान इंडियन रिजर्व बटालियन के हैं और इनकी तैनाती लोहरदगा के सेरेंगदाग पुलिस पिकेट में थी। इधर, राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस वारदात पर लोहरदगा के एसपी आर रामकुमार से रिपोर्ट मांगी है।

पीड़िता ने ही की थी अरोपियों की पहचान 
पीड़िता ने ही दोनों आरोपियों की पहचान सेरेंगदाग स्थित पुलिस पिकेट के जवानों के रूप में की थी। इस घटना को लेकर जिले के महिला थाने में केस नं 32/22, आईपीसी की धारा 376 डी, 341, 342, 323 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी के निर्देश पर इस मामले की जांच डीएसपी परमेश्वर प्रसाद को सौंपी गई है। रांची स्थित रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। इधर, घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सेरेंगदाग स्थित बॉक्साइट माइन्स में 2 दिनों से काम बंद करा रखा है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पैर पर चढ़ाई कार, हाथ शीशे में फंसा…दर्द से चिल्लाता रहा युवक, साहिबगंज का खौफनाक वीडियो
Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी