
रांची (झारखंड). जहां रक्षक ही भक्षक बना जाएं तो सोचिए किस से आप मदद की उम्मीद रखेंगे। झारखंड के लोहरदगा में दो पुलिस वालों ने ऐसी ही शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। जिससे पूरी राज्य खाकी की दागदार हो गई है। इन दो वर्दी धारियों पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला के साथ मिलकर बारी-बारी गैंगरेप किया है। जिसके बाद महिला को सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंह खोला तो जेल में डाल देंगे...जब पुलिसवालों ने दी धमकी
दरअसल, यह शर्मनाक मामला लोहरदगा जिले के पेशरार गांव का है। जहां 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ बर्बरता की गई। बताया जाता है कि पहलो तो इन पुलिस वालों ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद उससे मारपीट करते हुए उसे धमकी दी की है कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो वह उसे जेल में डाल देंगे।
ऐसे जान बचाकर भागी महिला
बता दें कि यह घटना उस वक्त की है जब महिला अपने खेत में चारा काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान खेत में दो पुलिस वाले पहुंचे और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे। फिर झूटे केस में फंसाने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की गई। साथ ही महिला के निजी अंगों से भी छेड़छाड़ की गई। किसी तरह महिला इन जानवरों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।
वर्दी छीनने और जेल में डालने की गई डिमांड
वहीं जैसे ही इस घटना के बारे में और इन पुलिस वालों की हरकत के बारे में गांव के प्रधान और ग्रामीणों चली तो वह भारी संख्या में थाने पहुंचे। साथ ही इन पुलिसवालों को तुरंत संस्पेंड करे की मांग करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी। पंचायत की मुखिया ने कहा, महिला के साथ बर्बरतापूर्ण घटना हुई है। उसे न्याय मिलना चाहिए। रेप करने वाले पुलिसवालों की नौकरी छीनते हुए उन्हें जेल में डालना चाहिए। वहीं लोहरदगा जिले के पुलिस अधिकारी ने कहा-महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। छानबीन के दौरान दोनों आरोपी सही पाए गए तो उनके खिलाफ काननू कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।