CAA के सपोर्ट में हुई रैली पर पत्थरबाजी का आरोप, गिरफ्तार हुए दो शख्स

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित भाजपा की रैली पर कथित पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2020 7:24 AM IST

गिरीडीह (झारखंड): संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित भाजपा की रैली पर कथित पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरीडीह में पदम चौक पर रविवार को रैली का आयोजन किया था जिस पर पथराव किया गया था। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

गिरिडीह नगर पुलिस थाने के प्रभारी आदिकांत महतो ने कहा, ''वीडियो फुटेज में पहचान होने के बाद दो लोगों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया, वे रैली पर पथराव कर रहे थे।'' उन्होंने बताया कि घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Latest Videos

जिला पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और गिरिडीह में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

Election Result को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा सबसे बड़ा सवाल, क्यों हो रहा यह बड़ा खेल
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
Haryana Election Result पर खुलकर बोलीं कुमारी शैलजा, कांग्रेस को दे दी बड़ी सीख
'जहां जाती है होता है सत्यानाश' विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह ने दिया पहला रिएक्शन
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |