मायके में रहकर बहू ने बनाया प्लान: पति को छोड़ प्रेमी के साथ करती थी ऐसा काम, फिर हुआ बड़ा कांड

Published : Sep 07, 2022, 10:12 AM IST
मायके में रहकर बहू ने बनाया प्लान: पति को छोड़ प्रेमी के साथ करती थी ऐसा काम, फिर हुआ बड़ा कांड

सार

झारखंड के चतरा जिले में एक महिला ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला के पति को शराब की आदत थी जिस कारण से उसने उसे छोड़ दिया था। प्रेमी ने महिला के कहने पर ससुर की हत्या की। 

चतरा. झारखंड के चतरा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। प्यार में बाधा बन रहे ससुर को रास्ते से हटाने के लिए बहू ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। मामला जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के सोरहकुरवा हुसिया गांव की है। गांव में रहने वाले छकौड़ी यादव की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वे अपनी छोटी बहू रिंकी देवी के प्यार में बाधा बन रहे थे। बहू ने अपने प्रेमी अनिल कुमार के साथ मिल ससुर की हत्या करवा दी। फिर शव के पास घंटो रोती रही। ताकि किसी को ये ना लगे कि उसी ने हत्या करवाई है।

दोनों गिरफ्तार
पुलिस ने छकौड़ी यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की छोटी बहू और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त देशी कट्‌टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीन सितंबर को छकौड़ी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 सितंबर की देर शाम पुलिस ने मामले का खुलासा किया। 

पत्नी ने जमीन विवाद में जताई थी हत्या की आशंका
मृतक की पत्नी सुदामा देवी ने जमीन विवाद में पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। गांव के ही सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस की सूझबुझ से इस हत्याकांड में निर्दोष लोग बच गए। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने पहले मृतक के छोटी बहू के प्रेमी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसने हत्या की बात कबूल ली।

आरोपी ने कहा कि छकौड़ी यादव की छोटी बहू और उसके बीच आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छकौड़ी यादव को इसकी जानकारी मिल गई थी और वे प्यार में बाधा बन रहे थे। जिसके बाद उसने अपने प्रेमिका के कहने पर उसके ससुर को ठिकाने लगा दिया। 

मायके में रहकर बहू ने रची हत्या की साजिश
छकौड़ी यादव की छोटी बहू रिंकी देवी की शादी वर्ष 2015 में जीतेंद्र यादव से हुई थी। जीतेंद्र को शराब पीने की लत थी। इस कारण रिंकी ने उसे छोड़ दिया था। 2019 से वह अपने मायके चौपारण थाना क्षेत्र के रुपीन गांव में रह रही थी। वह अपने ससुराल में रहने वाले अनिल कुमार के साथ फोन पर बात करने लगी। दोनों मिलते-जुलते भी थे। इस बात का पता छकौड़ी यादव को चल गया था। छकौड़ी यादव दोनों के रिश्ते का विरोध करने लगे। मायके में रहकर ही रिंकी देवी ने अपने प्रेमी के साथ ससुर की हत्या की प्लानिंग की। फिर प्रेमी ने तीन सितंबर की शाम छकौड़ी यादव की गोलीमार कर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें-  आदत सुधारने रोज टोकता था मालिक, तमतमाए नौकर ने पति-पत्नी को काट डाला-बच्चों का भी बहाया खून

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट