गुमला में सोमवार 5 सितंबर की देर दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक वर्षों से साथ रहने वाले सनकी नौकर ने परिवार के चार लोगों पर टांगी से किया हमला, पती-पत्नी की मौके पर हुई मौत, वहीं  दो मासूम बच्चे गंभीर हालत में हुए  भर्ती।

गुमला (झारखंड). झारखंड के गुमला में सोमवार देर रात परिवार के साथ रहने वाले एक सनकी ने टांगी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी-पतनी की मौत हो गई, वहीं दो मासूब बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया। घटना गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के जामटोली की है। आरोपी युवक पिछले एक साल से परिवार के साथ रहता था। वह खेती-बाड़ी के काम में उनका हाथ बटाता था। जानकारी के अनुसार, मृतकों में पति का नाम रिचर्ड मिंज है और और उनकी पत्नी का नाम मेलानी मिंज है। । जबकि उसके दो बेटा-बेटी तेरेसा मिंज और गुलशन मिंज घायल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव वहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा, जमकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम सत्येंद्र लकड़ा है और वह मृतिका के परिवार में ही पिछले 1 वर्षों से साथ में रहता था और खेती बाड़ी करता था। नशे की हालत में सोमवार रात परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया। वही रात में परिवार के सभी सदस्यों पर जानलेवा हमला कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और जमकर पिटाई की। तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

नशे की हालत में की वारदात
बता दें कि आरोपी ने जिस समय घटना को अंजाम दिया, उस समय वह शराब के नशे में था। देर रात शराब पीकर घर पहुंचा और सो रहे परिवार के लोगों पर टांगी से हमला कर दिया। घटना में बीच-बचाव करने आए दो बच्चों को भी चोट लगी। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल टेरेसा मिंज 18 वर्षीय को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जाता है कि इस दौरान आरोपी की मां भी साथ में सोई हुई थी। जिसने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। 

क्या कह रही पुलिस
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया है कि घटना में प्रयुक्त किए गए टांगी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि रिचर्ड मिंज के यहां आरोपी काफी समय से रहता था, उनकी खेतीबारी का काम देखता था। वो अक्सर नशे की हालत में घर आता था। जिसको लेकर रिचर्ड मिंज के द्वारा उसे फटकारा गया था। जिससे वो काफी नाराज था। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े- राजस्थान में चोरी करते पकड़ा गया चोर: गुस्साए लोगों ने थप्पड़ और लाते मार कर कर दिया अधमरा