पेट दर्द होने पर हॉस्पिटल पहुंचे दो लड़के, डॉक्टर ने लिख दिया प्रेग्नेंसी टेस्ट

Published : Oct 14, 2019, 06:44 PM IST
पेट दर्द होने पर हॉस्पिटल पहुंचे दो लड़के, डॉक्टर ने लिख दिया प्रेग्नेंसी टेस्ट

सार

झारखंड के चतरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंचे दो युवकों को एक डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी टेस्ट की सलाह दे डाली। हालांकि इसके पीछे कुछ और वजह सामने आई है।

चतरा. यहां दो लड़कों के प्रेग्नेंट होने की खबर ने सनसनी फैला दी। हालांकि मामला हड़बड़ी का निकला। हुआ यूं कि सिमरिया ब्लॉक के चोरबारा गांव के रहने वाले दो दोस्त कामेश्वर गंझू और गोपाल को पेट दर्द उठा। वे अपनी-अपनी पत्नी को लेकर सिमरिया हॉस्पिटल पहुंचे। कहा जा रहा है कि वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मुकेश ने उन्हें प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की सलाह दे डाली। वे दोनों एक प्राइवेट पैथोलॉजी पहुंचे। वहां मामले का खुलासा हुआ। दोनों युवकों को डॉक्टर ने जो पर्ची दी, उस पर एचआईवी और हीमोग्लोबिन आदि कुछ टेस्ट कराने की बात लिखी थी। 

 


उधर, डॉ. मुकेश ने तर्क दिया कि दोनों युवक अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल आए थे। हड़बड़ी में दोनों ने अपने पर्ची पर पत्नी के नाम लिखा दिए। दोनों की पत्नी गर्भवती हैं। यह जांच उनके लिए लिखी गई थीं। मामला तूल पकड़ने पर सिविल सर्जन अरुण कुमार पासवान ने अस्पताल प्रभारी को जांच करने को कहा है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पर्ची पर ओवरराइटिंग की गई।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन थीं निशा कुमारी भगत? धर्मांतरण के विरोध में मुंडन कराकर आई थीं चर्चा में, आदिवासी समाज की उठाती थीं आवाज
Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी