रांची में वारदातः डायन का आरोप लगा भतीजा बना अपनी ही चाची की जान का प्यासा

Published : Sep 27, 2022, 04:28 PM ISTUpdated : Sep 27, 2022, 05:30 PM IST
रांची में वारदातः डायन का आरोप लगा भतीजा बना अपनी ही चाची की जान का प्यासा

सार

झारखंड के दुमका में एक महिला को आरोपी ने डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए जान ले ली। भतीजे ने चाची को धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामलें में पुलिस बोली- आपसी विवाद के बाद ले ली जान।

रांची (झारखंड). झारखंड में दुमका के बाद राजधानी रांची के तमाड़ से डायन बिसाही का मामला सामने आया है। तमाड़ के एक युवक ने अपनी चाची के ऊपर डायन होने का आरोप लगाया और तेज धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। बचाने आए चाचा पर भी भतीजे ने हमला किया। किसी तरह से उसने भाग कर जान बचाई और गांव वालों को घटना की जानकारी दी। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद तवरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्यारे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया और और घटना की जांच में जुट गई है। 

पुलिस की थ्योरी... हत्या आपसी विवाद के बाद की गई
तामड़ एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां पर पहले भी इस तरह की हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ताजा मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि हत्या करने की वजह डायन बिसाही नहीं बल्कि आपसी विवाद है। आपसी विवाद के कारण ही आरोपी भतीजे ने अपनी चाची को मौत के घाट उतारा है। पुलिस इस मामले को डायन बिसाही से जोड़कर नहीं देख रही है। 

यह है मामला
जानकारी के अनुसार, तमाड़ के बारेडीह गांव में एक बुजुर्ग महिला पर डायन होने का आरोप लगा पूरन स्वांसी की पत्नी की हत्या कर दी। महिला गाय का गोबर खेत में फेंकने के लिए निकली थी। उसी दौरान उसके जेठ के बेटे ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जब पुरण स्वांसी अपनी पत्नी को बचाने के लिए दौड़ा तो भतीजे ने उस पर भी हमला किया, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई।

दोनों परिवारों के बीच अक्सर होती थी लड़ाई
बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया- ग्रामीणों हत्या को डायन बिसाही बता रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह आपसी विवाद का मामला है। हत्याकांड को सिर्फ एक युवक ने अंजाम दिया है, इससे ऐसा नहीं लगता है कि यह डायन बिसाही का मामला है। आरोपी मृतक का भतीजा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों परिवारों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है, जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग महिला को डायन करार देकर मार डाला गया या फिर आपसी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

पहले भी संपत्ति विवाद में गई है कई जानें
रांची के आसपास के इलाकों में इससे पहले भी संपत्ति विवाद को लेकर बुजुर्गों की हत्या की गई और बाद में उसे डायन हत्या का नाम दे दिया गया। परिवार के लोग अपने ही घर के बुजुर्गों की संपत्ति को हड़पने के लिए डायन बिसाही का सहारा लेते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़े- 3 महीने पहले दुल्हन बनकर आई चाची का दिल भतीजे पर आया, दोनों रोज मनाते सुहागरात...चाचा ने बिस्तर पर पकड़ा तो

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!