नक्सली एक्टिविटी में शामिल वांडेट महिला गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में चल रही थी फरार

Published : Nov 22, 2022, 08:38 PM IST
नक्सली एक्टिविटी में शामिल वांडेट महिला गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में चल रही थी फरार

सार

झारखंड में कई नक्सली वारदात को अंजाम देने वाली वांडेट महिला नक्सली को अरेस्ट करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार के दिन आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया। वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रही थी।

दुमका (dumka). झारखंड में नक्सलवाद की समस्या बहुत समय से चली आ रही है। पुलिस इसके खात्मे के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके चलते सभी एक्टिव नक्सली को किसी भी तरह से अरेस्ट करने की कोशिश करती है। ताजा मामले में पुलिस को एक वांडेट नक्सली महिला को अरेस्ट करने में सफलता मिली है। नक्सली महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिलठा बी पंचायत के बलियाखोड़ा निवासी मोनिका उर्फ जीना कुमारी उर्फ टेढ़ी है। उसके ऊपर कई मामले दर्ज है।

ससुराल आने की मिली जानकारी, वहीं धर दबोचा
आरोपी को पकड़ने के मिशन में शामिल पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने बताया कि नक्सली महिला मोनिका के बारे में इंफॉर्मर से जानकारी मिली की वह आज के दिन अपने ससुराल आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें सशस्त्र पुलिस व महिला कांस्टेबल कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने आरोपी के ससुराल पर छापा मारा और जैसे ही वह वहां पहुंची उसे अरेस्ट कर लिया। नक्सली महिला का ससुराल बलियाकोडा गांव में है और वह गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी इलाके की रहने वाली है।

दर्ज है कई केस
पुलिस ने जानकारी दी कि नक्सली महिला पर सुंदर पहाड़ी पुलिस थाने व गोपीकांदर पुलिस थाने में कई केस दर्ज है। जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना, पोस्टर चिपकाना तथा एक्सप्लोजिव एक्टिविटी को अंजाम देने के शक के तहत गोपीकांदर थाने के ASI ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी मोनिका के गैंग के कुछ साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। बचे हुए नक्सली जेल में बंद है। वहीं घटना की आरोपी महिला फरार चल रही थी। जिसे आज  के दिन अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी हो कि इसके अलावा सोमवार के दिन पुलिस और JJMP नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें 3 उग्रवादी मारे गए। पुलिस को शवों के पास से एक इंसास और 2 एसएलआर हथियार मिले है। एनकाउंटर की जानकारी मिलने के बाद DIG राजकुमार लकड़ा और एसपी अंजनी अंजन घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना करने के साथ जवानों की हौसलाअफजाई की। 

यह भी पढ़े- चाईबासा में नक्सलियों की नापाक कोशिश हुई नाकाम, सुरक्षा बलों ने जब्त किए खतरनाक 8 आईईडी एक्सप्लोजिव

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026: क्या आज jacresults.com पर जारी होगा झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट? जानिए चेक करने का सबसे आसान तरीका
ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार