ऐसे तो मर ही जातीं बच्चियां, लेकिन इनकी फोटोज जैसे ही CM ने देखी...जिंदगी बदल गई

Published : Apr 03, 2020, 06:09 PM IST
ऐसे तो मर ही जातीं बच्चियां, लेकिन इनकी फोटोज जैसे ही CM ने देखी...जिंदगी बदल गई

सार

ये दोनों बच्चियों भाग्यशाली कही जाएंगी, जिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजर पड़ गई। मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले का है।

रांची, झारखंड. कोरोना से लड़ाई के दौरान लोगों; खासकर गरीबों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उनके जज्बे को सलाम, जो कम खाने में गुजारा करके..परेशानियों को उठाकर भी लॉक डाउन का पालन कर रहे, ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके। ये दोनों बच्चियां भी एक गरीब फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी की रहने वालीं ये दोनों बच्चियां थैलीसीमिया से पीड़ित हैं। लॉक डाउन के कारण इनका इलाज रुक गया था। इन्हें समय-समय पर ब्लड चढ़ता है। इन्हें न तो ब्लड मिल पा रहा था और न ये हॉस्पिटल में भर्ती हो पा रही थीं।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट...
फिलहाल ये बच्चियां एमजीएम में भर्ती हैं। दोनों के लिए दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था भी कर दी गई है। इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी । उपायुक्त ने सीएम को बताया कि दोनों बच्चियों को मुसाबनी के बीडीओ ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।  

गोहला की रहने वालीं बिर्ष्टी पाल और बेबी पाल के परिजनों ने सरकार ने भावुक अपील की थी। चड़कापाथर गांव के प्रधान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने को पत्र लिखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासन को बच्ची की मदद के लिए कहा था। मुख्यमंत्री ने गांव में लोगों को राशन पहुंचाने को भी कहा।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल