हॉस्पिटल में पड़ी थी पति की लाश..पत्नी अपनी बकरी को दु:खी मन से विदा कर रही थी

Published : Mar 12, 2020, 02:22 PM IST
हॉस्पिटल में पड़ी थी पति की लाश..पत्नी अपनी बकरी को दु:खी मन से विदा कर रही थी

सार

यह तस्वीर एक ऐसे परिवार की है, जिसे अपने घर के एक सदस्य की जिंदगी बचाने अपना सबकुछ बेच देना पड़ा। इसके बाद भी उसकी जान नहीं बची। फिर हॉस्पिटल से लाश घर तक लाने में भी अपनी प्यारी बकरी को बेचना पड़ गया।  

लातेहार, झारखंड. यह तस्वीर एक ऐसे परिवार की है, जिसे अपने घर के एक सदस्य की जिंदगी बचाने अपना सबकुछ बेच देना पड़ा। इसके बाद भी उसकी जान नहीं बची। फिर हॉस्पिटल से लाश घर तक लाने में भी अपनी प्यारी बकरी को बेचना पड़ गया। दरअसल, पिछले दिनों देवीचरण सिंह नामक शख्स पर जंगल में लकड़बग्घे ने हमला कर दिया था। देवी ने पूरी ताकत से लकड़बग्घे का मुकाबला किया। इसके बाद लगड़बग्घा भाग गया, लेकिन देवी बुरी तरह घायल हो गया। उसके परिजन इलाज के लिए रांची के रिम्स लेकर आए। वहां करीब दो हफ्ते तक उसका इलाज चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।


लाश ले जाने बेचना पड़ी बकरी...
मृतक की पत्नी चरकी देवी ने रोते हुए बताया कि अगर वन विभाग मदद कर देता और हॉस्पिटल में सही इलाज मिल जाता, तो उसके पति को बचाया जा सकता था। वे गरीब हैं, इसलिए इतना पैसा भीं नहीं था कि किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा सकते। पैसों के अभाव में दवाएं नहीं खरीद पा रहा था यह परिवार। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर भी ठीक से बर्ताव नहीं करते थे। चरकी देवी ने बताया कि उसने अपने पति के इलाज के लिए बैल-बकरी...जो था, सब बेच दिया। इसके बाद भी पति को नहीं बचा सकी। इसके बाद जब पति की लाश घर तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस मांगी, तो हॉस्पिटल ने अनाकानी कर दी। विवश होकर उन्हें अपनी आखिरी बकरी भी बेचकर पैसों का इंतजाम करना पड़ा। यह परिवार तरवाडीह पंचायत में रहता था। 

उधर, अस्थि रोग विभाग, रिम्स के अध्यक्ष डॉ. एलबी माझी ने बताया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। परिजन चाहते थे कि एक नर्स सिर्फ उसके मरीज को देखे, यह संभव नहीं है। रिम्स में नर्सों की कमी है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
JPSC-JSSC Protest: सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, छात्रों ने रख दी ऐसी शर्त कि बढ़ गया सियासी पारा