झारखंड के गढ़वा में हादसा: क्रिकेट खेलने के बाद नदी में नहाने कूदे 7 युवक डूबे, लोग देखने के बाद भी बचा न सके

Published : May 16, 2020, 02:33 PM IST
झारखंड के गढ़वा में हादसा: क्रिकेट खेलने के बाद नदी में नहाने कूदे 7 युवक डूबे, लोग देखने के बाद भी बचा न सके

सार

शनिवार सुबह झारखंड के गढ़वा जिले के एक गांव में 7 युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि उन्हें डूबते देखकर गांववालों ने नाव के जरिये उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी अच्छे दोस्त थे। अकसर साथ में देखे जाते थे।

गढ़वा, झारखंड.  क्रिकेट खेलने के बाद नदी में नहाने कूदे 7 युवकों की डूबने से मौत हो गई। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा शनिवार सुबह हुआ। उन्हें डूबते देखकर गांववालों ने नाव के जरिये उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी अच्छे दोस्त थे। अकसर साथ में देखे जाते थे।

एक युवक ने चिल्लाकर लोगों को बताया था
पुलिस के अनुसार, घटना गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के दुमरसोटा गांव में हुई। युवक सोन नदी में नहाने गए थे। गांववालों ने बताया कि युवकों का डूबते हुए एक शख्स ने देखा था। उसने चिल्लाकर लोगों को जुटाया। गांव के काफी लोग तैराकी अच्छे से जानते हैं। वे भागकर नदी पहुंचे। कुछ ने नाव के जरिये और कुछ ने खुद युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। लाशों की तलाश के लिए रांची से एनडीआरएफ की टीम बुलानी पड़ी। 

थाना बीडीओ जोहन टुडू, मझिआंव सीओ राकेश सहाय और थाना प्रभारी रामअवतार भी मौके पर पहुंच गए थे।  मरने वालों की पहचान ब्रजेश सिंह 30 वर्ष पिता उदय सिंह, आलोक मिश्रा 30 वर्ष पिता मुरारी मिश्रा और अंकित मिश्रा 19 वर्ष पिता संतोष मिश्रा के रूप में हुई। इनकी लाशें बरामद हो गई थीं। वहीं नीरज मिश्रा, अश्विनी दुबे, राजन दुबे और सुशील मिश्रा के शवों को खबर लिखे जाने तक बरामद नहीं किया जा सका था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: फिर बढ़ रही गर्मी? जानिए दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक मौसम का पूरा हाल
IMD Weather Forecast: यूपी-एमपी में 42°C,चलेंगी गर्म हवाएं, दिल्ली-झारखंड-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?