बिहार-झारखंड में कई वारदातों को अंजाम देने वाला नक्सली रविंद्र मेहता गिरफ्तार

झारखंड में सुरक्षा एजेंसियों ने की संयुक्त कार्यवाही से माओवादियों  के सब जोनल कमांडर रविंद्र मेहता को अरेस्ट करने में सफलता पाई है। 2013-14 टीएसपीसी के 15 सदस्यों के मर्डर में शामिल था। साथ ही उस पर 5 लाख का इनाम था।

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 20, 2022 10:24 AM IST

गढ़वा (झारखंड). झारखंड के पलामू और गढ़वा के सीमा क्षेत्र से पांच लाख के इनामी नक्सली को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात माओवादी सब जोनल कमांडर रविंद्र मेहता पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया का रहने वाला है। पलामू और गढ़वा की सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास की गिरफ्तारी हुई है। छोटा व्या बिहार और झारखंड में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसपर बिहार के गया और औरंगाबाद में कई मामले दर्ज हैं। छोटा व्यास को गढ़वा की सुरक्षा एजेंसियां अपने साथ ले गईं हैं। फिलहाल रविंद्र मेहता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के टॉप अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। 

माओवादियों का सब जोनल कमांडर रहा है छोटा व्यास
रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास माओवादियों का सब जोनल कमांडर रहा है। हाल के दिनों में छकरबंधा के इलाके में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई हुई है। लेकिन इस बीच भी रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास छकरबंधा के साथ-साथ बूढ़ा पहाड़ पलामू के इलाके में भी सक्रिय था। दोनों इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद रविंद्र मेहता अपने दोस्तों को छोड़कर बाहर निकला था। इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को लग गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने पलामू गढ़वा सीमावर्ती इलाके में छापेमारी करते हुए रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार कर लिया है। 

Latest Videos

2013-14 में टीएसपीसी के 15 सदस्यों की हत्या में था शामिल
रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास पर झारखंड बिहार में कई बड़े नक्सल हमलों का आरोप है. 2013-14 में पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया में माओवादियों ने एक साथ TSPC के 15 सदस्यों को मार डाला था। इस घटना के मुख्य आरोपियों में छोटा व्यास भी है। 

झारखंड-बिहार के इन थानों में दर्ज हैं मामले
पलामू के बिश्रामपुर, पांडु, हुसैनाबाद, हैदरनगर , छतरपुर ,हरिहरगंज ,नौडीहा बाजार समेत कई इलाकों में रविंद्र मेहता खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रविंद्र मेहता को सुरक्षा एजेंसियां काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पलामू के अलावा रविंद्र पर बिहार के गया और औरंगाबाद में भी मामला दर्ज है। सुरक्षा एजेंसियां रविंद्र मेहता से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े- राजस्थान में हरियाणा पुलिस की हो गई दुर्गति, सिविल ड्रेस में होने की वजह से गांववालों ने कर दी पिटाई

Share this article
click me!

Latest Videos

Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts