युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, दो लोगों के विवाद का कर रहा था निपटारा

Published : Sep 10, 2022, 10:36 AM IST
युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, दो लोगों के विवाद का कर रहा था निपटारा

सार

झारखंड के गढ़वा जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि युवक दो पक्षों के विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था उसे दौरान उस पर हमला हुआ। 

गढ़वा. झारखंड में एक युवक को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का एक मामला सामने आया है। घटना 8 सितंबर की देर रात की है। इस हमले में गंभीर रुप से घायल युवक का गढ़वा अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चित्तविश्राम गांव की है। युवक को जिंदा जलाने का आरोप एक विशेष समुदाय के युवक पर लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। घायल युवक दीपक सोनी का सिर और चेहरा बुरी तरह से जल गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोपी कशमुद्धीन अंसारी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

दो युवकों के बीच विवाद सुलझाने गया था 
देर रात गांव के ही दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक सोनी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। दो युवकों के बीच विवाद होता देख वे विवाद सुलझाने चले गए। इसी बीच कशमुद्धीन अंसारी नामक युवक ने पेट्रोल छिड़क उन्हें आग के हवाले कर दिया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गढ़वा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। घायल ने बताया कि कशमुद्धीन अंसारी पेट्रोल बेचता है। थानेदार योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

झारखंड में बढ़ रही ऐसी घटनाएं
झारखंड में लागातार ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है। कहीं किसी को पेट्रोल छिड़क जान से मारने की कोशीश की जा रही है तो कहीं तेजाब फेंक जलाया जा रहा है। पिछले दिनों दुमका में एक नाबालिग को सनकी आशीक ने पेट्रोल छिड़क आग के हवाले कर दिया था। जबकि चतरा में एक युवती को तेजाब फेंक मारने का प्रयास किया गया था। ऐसी घटनाएं पुलिस के लिए भी एक चुनौती बनी है।

इसे भी पढ़ें- ऐश-मौज की चाहत में पति को छोड़ा, सेक्स का सौदा कर हजारों-लाखों की दुनिया बना ली

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल