पटना में पकड़ाए सेक्स रैकट से छुड़ाई गई लड़कियों ने पुलिस को कई चौकाने वाले खुलासे किए है। वहीं इसके पीछे में मुख्य आरोपी का सीधा कनेक्शन झारखंड से ही है। वहीं इसमें शामिल युवती को मौज और ऐश करने की ऐसी चाहत थी कि वह खुद इस धंधे में अपनी मर्जी से उतरी थी।

जमशेदपुर (झारखंड). ऐश-मौज करने की धुन युवती को ऐसी चढ़ी की उसने अपने पति को ही छोड़ दिया। पति को छोड़ने के बाद भागलपुर के युवक के साथ रहने वाली। इसके बाद अपनी मर्जी से देह व्यपार के धंधे में आ गई। झारखंड के जमशेदपुर का एक इंजिनियर उसका ग्राहक था। उसके साथ मिलकर उसने झारखंड-बिहार के कई जगहों पर देह व्यपार का ठेका ही खोल दिया। पूरे मामले का खुलासा बिहार की राजधानी पटना की पुलिस ने किया। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट का सरगना झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। उसका नाम रितेश है। आरोपी मूल रूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच वर्षों से दोनों मिलकर कर रहे देह व्यपार का धंधा
मुख्‍य आरोपी रितेश जमशेदपुर में कार्यरत है। देह व्‍यापार का यह रैकेट पटना तक ही सीमित नहीं था। रितेश और उसके सहयोगियों ने झारखंड की राजधानी रांची और टाटा में भी रैकेट चला रहा था। रितेश ने बताया कि वह 5 वर्षों से भी ज्‍यादा वक्‍त से इस काले धंधे में संलिप्‍त था। बता दें कि पटना के खेमनीचक के सुभाष नगर में देह व्‍यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था।

पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 महिलाओं को कराया मुक्त
पुलिस ने बताया कि पटना में रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 1 नाबालिग समेत 6 महिलाओं को मुक्‍त कराया गया था। मुक्‍त कराई गई महिलाओं में 2 नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र की निवासी हैं। वहीं, 2 चंडी और 1 पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। रितेश जमशेदपुर के टेल्को में इंजिनियर भी है। जानकारी के अनुसार, रितेश के साथ गिरफ्तार की गई महिला ममता उसकी सहयोगी बताई जा रही है। रितेश और ममता दोनों हिलसा के रहने वाले हैं। 

रसूखदार लोगों को भेजी जाती थी लड़कियां
पुलिस पूछताछ में ममता ने बताया कि वह अपनी मर्जी से इस धंधे में आई थी। रितेश उसका ग्राहक था। बाद में दोनों साथ मिलकर देह व्यापार का संचालन करने लगे। पुलिस का दावा है कि ये दोनों बड़े-बड़े डॉक्टर, बिल्डर और नेताओं के पास भी लड़कियां भेजा करते थे। काले धंधे से उन्होंने काफी संपत्ति अर्जित की है। दो लग्जरी गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त किया है। दोनों वाहनों पर निजी चालक थे। गिरफ्तार राहुल ममता की गाड़ी चलाता था। मोहल्‍ले वाले भी इनकी ठाट-बाट देखकर दंग रहते थे। 

पहले प्रेम के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर धंधा कराने लगे
मुक्त कराई गई नाबालिग समेत चंडी की रहने वाली 2 युवतियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रेम जाल में फंस कर यहां तक पहुंच गईं। एक लड़के ने उनसे संपर्क किया और उन तीनों को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि लड़के ने प्यार-मोहब्बत की बातें कीं और शादी का झांसा देकर पटना बुला लिया। इसके बाद उन्‍हें देह व्‍यापार के धंधे में लगा दिया। हिलसा की दो महिलाओं ने पुलिस को बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उन्‍होंने घर छोड़ दिया था। जीवन बसर करने के लिए इस धंधे में उतर गईं। बंगाल की लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया।

यह भी पढ़े-शराब ले जाने का तरीका देख पुलिस हैरान, डाक पोस्ट की गाड़ियों में मिली बोतलों से भरी पेटियां