गिरीडीह में गांव के मुखिया के पति ने राखी के दिन मासूम के साथ की ऐसी हरकत की, जीवनभर न भूल सकेगी वो रक्षाबंधन

Published : Aug 12, 2022, 03:30 PM IST
गिरीडीह में गांव के मुखिया के पति ने राखी के दिन मासूम के साथ की ऐसी हरकत की, जीवनभर न भूल सकेगी वो रक्षाबंधन

सार

झारखंड के गिरीडीह  में राखी के दिन एक गांव के मुखिया के पति ने मासूम को राखी खरीदने के पैसे देने के बाद, उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। कुएं में नहाने के समय छूटे साबुन लौटाने घर आई थी मासूम। आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट।

गिरीडीह (झारखंड). झारखंड के गिरिडीह में मन को झंकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की मुखिया के पति मिक्कू मंडल (35) ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। रक्षाबंधन के लिए पैसे देकर उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। घटना गुरुवार, 11 अगस्त की है। 12 अगस्त शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। घटना के बारे में पुलिस ने पूरी जानकारी दी। 

आरोपी ने  कबूला अपना गुनाह
मामलें की जांच कर रहे पुलिस ने बताया कि 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुखिया पति मिकू मंडल को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस की विशेष टीम ने उसके घर से 30-35 किलोमीटर दूरी पर डुमरी थाना इलाके से पकड़ा है।  पकड़े जाने के बाद आरोपी ने गुनाह भी कबूल कर लिया है। घटना के बाद मिंकू मंडल घर से फरार होकर अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुखिया पति ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। 

नदी पर छूटे साबुन को घर पहुंचाने गई थी, पीड़िता
मुखिया पति मिकू मंडल ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उसकी पत्नी मुखिया कंचन देवी, पीड़िता की मां और पीड़िता नदी पर नहाने गईं थीं। नदी से नहाकर मुखिया वापस घर लौट आईं लेकिन उसका साबुन नदी पर छूट गया। ऐसे में मुखिया का साबुन लेकर पीड़िता मुखिया के घर पहुंची थी। 

अकेला देख जागी हैवानियत
मिकू मंडल ने बताया कि जब पीड़िता उसके घर पर पहुंची तो वह घर पर अकेला था।  बच्ची को देखकर उसके अंदर का हैवान जाग गया। पहले उसने बच्ची से रक्षाबंधन को लेकर बात की। पीड़िता ने कहा कि रक्षाबंधन में पैसा खर्च होता है। इस पर उसने उसे 50-100 रुपए भी दिए। पैसा देने के बाद उसे घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोने लगी तो उसने उसे धमकाया और घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी जब पीड़िता के घरवालों को लगी तो वह भाग गया। 

टेक्निकल टीम की सहायता से पकड़ाया आरोपी
एसपी रेणू ने घटना की जानकारी होती ही आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया ओर इसके पीछे अपनी टीम लगाई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की। रात भर टीम परेशान रही। टेक्निकल टीम की मदद से पलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़े- आजादी के कुछ दिन पहले राजस्थान में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, समुदाय विशेष के युवक ने फाड़ा झंडा, पुलिस ने पकड़ा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल