मधुबन में चले रहे BJP के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन पहुंचे केंद्रीय मंत्री, अंकिता हत्याकांड पर बोली ये बात

Published : Aug 29, 2022, 08:58 PM ISTUpdated : Aug 29, 2022, 09:02 PM IST
मधुबन में चले रहे BJP के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन पहुंचे केंद्रीय मंत्री, अंकिता हत्याकांड पर बोली ये बात

सार

झारखंड राज्य में तीन दिनी प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। सोमवार 29 अगस्त के दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा यहां पहुंचे।उन्होंने देश को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाने की बात कही। इसके अलावा अंकिता हत्याकांड पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आरोपी को सख्त सजा मिले।

गिरीडीह (झारखंड). मधुबन के तलेटी तीर्थ में आयोजित भाजपा का राज्य प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शिविर में पहुंचे। उन्होंने यहां प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह मोदी सरकार देश हित में फैसला ले रही है। यहां पर उन्होंने कहा कि हम 131 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाली भारत देश के नागरिक है। दुनिया भी हमे साधारण नहीं सोचती है। हमारी आंतरिक व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कालखंड में कई बदलाव हुए, लोगों ने सत्ता की लालच में देश को उलझा कर रखने का काम किया था। पिछले 8 वर्षों में देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया गया। इसका वास्तविक अर्थ अपनी क्षमता के बल पर आत्मनिर्भरता है। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंद्धी अर्जुन मुंडा मधुबन स्थित गुणायतन पहुंचे. यहां पर जैन मुणि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से भी भेंट की और आशीर्वाद लिया। यहां पर काफी देर तक मुणि के संग उनकी वार्ता हुई। तीसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव का मतलब पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाना है। 

बोले- देश को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाना है
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बेरोजगारी पर भी अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने कहा कि अगर बीस साल पहले स्किल डेवलपमेंट का कार्य होता तो आज बेरोजगारी इतनी नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट से सबको जुड़ना चाहिए। दूरगामी परिणाम के लिए स्किल डेवलपमेंट शुरू किया गया ताकि देश के लोग असहाय महसूस नहीं करें। हमें इस देश को मेन्युफेक्चरिंग हब बनाना है, दुनिया के लिए आकर्षक देश बनाना है। 

कोविड में दुनयाभर के देशों ने सरेंडर किया, मोदी जी ने लड़ी लड़ाई
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि कोविड-19 पर काबू पाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने किस तरह देशवासियों के सहयोग से लड़ाई लड़ी और काबू पाया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के सभी विकसित देश कोविड के समाने सरेंडर कर चुके थे तब पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी। कहा कि जल्द ही भारत विकासशील देश से विकसित देश की श्रेणी में आ जाएगा। 

अंकिता के दोषी को मिले सख्त सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई
इसी बीच उन्होंने दुमका की बेटी अंकिता हत्याकांड पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले। सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो ताकि जल्द से जल्द परिजनों को इंसाफ मिले। इस घटना से लोगों में आक्रोश है जिसे समझने की जरूरत है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य राजनीतिक अस्थिरता के लिए राज्य के सत्ता दल के लोग दोषी करार दिया।

यह भी पढ़े- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात, अजमेर शहर में डेथ चैंबर को देख सहम गया पूरा जिला, जाने पूरा मामला

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: 23 जनवरी को रांची शीतलहर की चपेट में! कोहरा और कनकनी अलर्ट
Ranchi Weathe Today: 22 जनवरी को रांची का मौसम कितना बदलेगा? क्या ठंड नहीं पड़ेगी