गिरिडीह में BJP के प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू, पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी नेता और मंत्रियों को किया संबोधित

Published : Aug 27, 2022, 08:46 PM IST
गिरिडीह में BJP के प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू, पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी नेता और मंत्रियों को किया संबोधित

सार

झारखंड के गिरीडीह स्थित मधुबन में जारी राजनीतिक उथल पुथल के बीच भी भाजपा ने अपने प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। इसके उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले- मोदी सरकार देश के गरीबों के लिए समर्पित।

गिरीडीह (झारखंड). झारखंड राज्य में सियासी घमासान के बीच महागठबंधन के सभी नेता मिनिस्टर डैम घूमने गए है तो वहीं  गिरिडीह में भाजपा के तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हो गई है। शिविर में कई बड़े नेता और मंत्री शामिल हुए एवं अपने कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों को संबोधित किया। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सरकार वह है जो गरीबों के लिए सोचे, सरकार वह जो गरीबों को सुने इसलिए मोदी सरकार देश के गरीबों के लिए समर्पीत है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रभारी दिलीप साकिया ने कहा- पार्टी के कार्यकता ही पार्टी के मूलधन हैं और इन्हें पार्टी के रीति, नीति, विचार, संस्कार की गहराई तक पहुंचने की जरूरत है। इसलिए पार्टी ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।  

प्रशिक्षण से ही सशक्त कार्यकर्ता का निर्माण संभव
शिविर में बीजेपी नेताओं द्वारा कहा गया कि प्रशिक्षण से ही एक सशक्त कार्यकर्ता का निर्माण हो सकता है। एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है। इस दौरान सभी मंत्री और भाजपा के नेतओं ने संबोधन में बताई गई बातों को ध्यान से सुना। 

झारखंड की वर्तमान हालात पर बयानबाजी पर रोक
इससे पहले भाजपा के बड़े नेतओं ने झारखंड के मंत्री, विधायक और नेताओं को झारखंड की वर्तमान राजनीति के बारे में अनाप शनाप बयानबाजी से बचने के लिए कहा। इसके बाद प्रदेश की भाजपा साइलेंट मोड पर चली गई। बड़ेनेता हो या छोटे कुछ दिनों तक वे चुप ही रहेंगे। उन्हें ऐसी बाते बोलने को कहा गया है जिससे भारतीय जनता पार्टी के नीतियों का प्रचार-प्रसार हो सके। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे बेवजह कोई प्रतिक्रिया न दें। पार्टी नेताओं का मानना है कि वर्तमान समय में कोई भी बयान ऐसा नहीं आना चाहिए जिससे विवाद हो। सत्ता पक्ष को टार्गेट करने का मौका मिले।

यह भी पढे़- 8 बजे रांची आएंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, MLA दल की बैठक में होंगे शामिल,रिजार्ट से लौंटेगे सभी मंत्री-विधायक

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत