झारखंड में जारी राजनीतिक हलचल के बीच महागठबंधन के सभी मंत्री विधायक खूंटी के लतरातू डैम  पहुंच हुए है। अभी जानकारी सामने आई है कि रांची में कांग्रेस प्रदेश के प्रभारी पहुंचने वाले है,जिसके चलते पार्टी के सभी लोग मीटिंग अटेंड करने पहुंच सकते है।

रांची (झारखंड): झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। एक ओर जहां महागठबंधन के कई विधायक-मंत्री खूंटी के लतरातू डैम पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी ओर शनिवार रात 7.50 बजे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचेंगे। शाम छह बजे वे दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में रांची में रात आठ बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इसकी जानकारी झारखंड कांग्रेस ने अपने द्ववीटर हैडल पर दिया है। विधायक दल की बैठक के साथ-साथ अविनाश पांडेय सांगठनिक बैठक भी करेंगे। इसमें मंत्री बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम समेत कांग्रेस के अन्य मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। हालाकि इस उथल पुथल के बीच भी सभी नेता मंत्रियों ने अपना समर्थन सीएम सोरेन को ही अपना समर्थन देने का वादा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस के कई मंत्री-विधायक लतरातू डैम में हैं मौजूद
जानकारी को कि महागठबंधन के मंत्री और विधायकों को खूंटी जिला के लतरातू डैम ले जाया गया है। जिसमें कांग्रेस के भी कई मंत्री और विधायक शामिल हैं। इधर, रात आठ बजे कांग्रेस की विधायक दल की बैठक की घोषणा होने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि लतरातू डैम गए कांग्रेस के सभी मंत्री-विधायक देर शाम तक रांची वापस लौट आएंगे। झामुमो के विधायक लतरातू डैम में ही रहेंगे या रांची वापस लौट आएगे इसपर कोई जानकारी नहीं मिली है। शाम करीब सात बजे लतरातू डैम से सभी कांग्रेस के मंत्री और विधायक रांची वापस लौट सकते हैं।

लतरातू डैम में चल रही बैठक
लतरातू डैम में सीएम हेमंत सोरेन महागठबंधन के सभी मंत्री और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मंत्री-विधायकों ने एक स्वर में हेमंत सोरेन को समर्थन करने को कहा है। इधर, चुनाव आयोग किसी भी वक्त सीएम की विधायिकी रद्ध होने का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। झारखंड के राज्यपाल ने अपना फैसला चुनाव आयोग को भेज दिया है।

यह भी पढ़े- हेमंत सोरेन की कुर्सी पर खतरा: झारखंड में नए सीएम की रेस में शामिल है ये 4 नेता, जानें क्या है इनकी प्रोफाइल