दुखद तस्वीर: दादी अपने पोते को दूध की जगह पिला रही चावल का पानी, घर में नहीं बचा अनाज का भी एक दाना

Published : Apr 29, 2020, 10:07 PM ISTUpdated : Apr 29, 2020, 10:08 PM IST
दुखद तस्वीर: दादी अपने पोते को दूध की जगह पिला रही चावल का पानी, घर में नहीं बचा अनाज का भी एक दाना

सार

कोरोना के कहर से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। लेकिन, इस बीच कई मार्मिक खबरे भी सामने आ रही हैं। ऐसी दिल को झकझोर देने वाली घटना झारखंड देखने को मिली जहां, एक दादी अपने पोते को दूध की जगह चावल का पानी पिला रही थी।  

रांची, कोरोना के कहर से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। लेकिन, इस बीच कई मार्मिक खबरे भी सामने आ रही हैं। ऐसी दिल को झकझोर देने वाली घटना झारखंड देखने को मिली जहां, एक दादी अपने पोते को दूध की जगह चावल का पानी पिला रही थी।

दूध की जगह चावल का पानी पी रहा था मासूम
दरअसल, यह तस्वीर लातेहार जिले से सामने आई है। जहां पांच महीने के बच्चे को उसकी दादी दूध की जगह पका हुआ चावल का पानी पिलाने को मजबूर है। बता तें कि बच्चे की मां की कुछ दिन पहले मौत हो गई और उसका मजदूर पिता लॉकडाउन में मुंबई में फंसा हुआ है।

घटना का पता चलते ही सीएम ने की मदद
जैसे ही इस घटना की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पता चला तो उन्होंने अफसरों को पीड़ित परिवार की सहायता करने के आदेश दिए। जिसके बाद बुधवार को अधिकारियों ने बच्चे के लिए दूध और राशन की व्यवस्था की। 

सीएम को घटना का ऐसे चला पता
जानकारी के मुताबिक, सीएम को इस घटना की खबर सोशल मीडिया के जरिए पता चली थी। लातेहार के कुछ युवओं ने पीड़ित परिवार की फोटो खींचकर फेसबुक और मुख्यमंत्री के ट्विटर पर टैग कर पोस्ट की थी।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: बिहार-झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार
Weather Forecast 3 August 2026: बिहार-झारखंड में सोमवार को होगी झमाझम बारिश या निकलेगी धूप? जानें आपके जिले का हाल