झारखंड पुलिस को बड़ी सफलताः नक्सलियों द्वारा छुपाए गोला, बारूद किया बरामद, पकड़े गए नक्सली ने दी थी जानकारी

Published : Oct 01, 2022, 06:02 PM IST
झारखंड पुलिस को बड़ी सफलताः नक्सलियों द्वारा छुपाए गोला, बारूद किया बरामद, पकड़े गए नक्सली ने दी थी जानकारी

सार

झारखंड में नक्सलवाद की समस्या से ग्रसित इसके निपटारे के लिए पुलिस के साथ सरकार भी लगातार प्रयास करती रहती है। इसी कड़ी में शुक्रवार 30 सितंबर को पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा छुपाए गए गोला बारूद को बरामद किया है।

हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग जिलें के बकचुंबा जंगल में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां शुक्रवार के दिन सर्चिंग के दौरान पुलिस को नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियारों और गोला बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस को इसकी जानकारी कुछ दिन पहले पकड़े गए नक्सली जोनल कमांडर दीपक यादव उर्फ कारू यादव ने दी थी। जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस को यह जखीरा पकडने में आया है।

महाराष्ट्र में पकड़ाया था नक्सली
नक्सली दीपक यादव को महाराष्ट में अरेस्ट किया गया था। वहां की एटीएस को झारखंड की हजारीबाग पुलिस ने सूचना मुहैया कराई थी, जिसमें कार्यवाही करते हुए ATS ने इनामी नक्सली को पकड़ने में सफलता पाई। आरोपी पर दीपक यादव पर पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित किया था,वह 60 से ज्यादा मामलों  में वांटेड आरोपी था। वहां गिरफ्तार करने के बाद उसे हजारीबाग लाया गया, जहां पुलिस पूछताछ में उसने उनको बताया कि बकचुंबा जंगल में नक्सलियों ने गोला और बारूद छुपाए हुए है।

ये हथियार पकड़ में आए
नक्सली दीपक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर जंगल में छापेमारी की और वहां से साल 2020 में नक्सलियों द्वारा लूटी गई दो 5.66 mm इंसास राइफल के साथ 200 गोला -बारूद, एक देशी सेमी कार्बाइन, एक 9 मिमी की पिस्तौल के साथ छह मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने बताया कि और हथियार बरामद किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ टीपीसी सब जोनल कमांडर
प्रेस कॉन्फ्रेंस  में पुलिस ने बताया कि पुलिस को टीपीसी के कुछ सदस्यों के जमा होने की जानकारी सामने आई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने केरेदारी और बड़कागांव के जंगलों में  छापेमारी की जिसमें सब जोनल कमांडर अर्जुन करमाली के लीडरशिप वाली अल्ट्रा संगठन ट्रूटिया प्रस्तुति कमेटी (TPC) के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की। दोनों  की बीच हुई गोलीबारी में सब जोनल कमांडर घायल होन के साथ पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने उसके पास से 9mm की एक पिस्टल भी बरामद की है। मामलें में शुक्रवार के दिन बड़कागांव पुलिस थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े- जयपुर में फैलता गुंडाराज: सिरफिरे युवक ने 1.5 किमी के दायरे में दो युवतियों पर फेंका एसिड, CCTV में दिखा आरोपी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: गुरुवार को रांची का मौसम कैसा रहेगा? ठंड, कोहरा और हवा का पूरा अपडेट पढ़ें
Ranchi Weather Today: रांची में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड, IMD का येलो अलर्ट, स्कूल बंद