घर में पड़ी थी खून से सनी बॉडी, लिव इन साथी ने नजारा देखा तो उड़े होश, पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच आया बाहर

झारखंड के हजारीबाग में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पुलिस क्वार्टर में लिव इन में रहने वाली महिला का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने साथी को प्राइम सस्पेक्ट मानते हुए किया अरेस्ट।

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2022 3:12 PM IST

हजारीबाग (hazaribagh). झारखंड के हजारीबाग जिले में सनसनीखेज वारदात सामने (jharkhand crime news) आई है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी कमरें उसकी लिव-इन पार्टनर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसी ने उसका बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने साथी पुलिस कांस्टेल को आरोपी मानते हुए अरेस्ट किया गया है। मामला हजारीबाग पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर का है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिंकी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं लिव इन साथी की पहचान कांस्टेबल परशुराम कुमार के रूप में हुई है। jharkhand news.

लिव इन में रह रही थी युवती
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि रिंकी कुमारी पुलिस कांस्टेबल परशुराम कुमार के साथ लिव इन में रह रही थी। वह पुलिस लाइन से कुछ दूर ही बने लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर सेल्सवुमन का काम करती थी। पुलिस ने बताया कि घटना तब सामने आई जब उसका साथी परशुराम अपने रूम आया और महिला का शरीर खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा पाया। नजारा देख कांस्टेबल ने पहले शोर मचाया फिर उसके बाद पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को लेकर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने महिला की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची।

Latest Videos

साथी को किया अरेस्ट
मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे  का कहना है कि महिला ने सुसाइड नहीं किया है। बॉडी की हालत देखकर मामला हत्या का लगता है। पुलिस को आशंका है कि महिला के लिव इन साथी का इसमें हाथ हो सकता है। आरोपी कांस्टेबल की पत्नी का कुछ समय पहले संदिग्ध हालत में निधन हो गया था। इसके बाद वह रिंकी कुमारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। पुलिस कांस्टेबल परशुराम पलामू का रहने वाला है उसकी पोस्टिंग हजारीबाग में है। इसके चलते ही वह यहां के सरकारी क्वार्टर में रहता है। वहीं से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया की जिन परिस्थितियों में महिला का मर्डर किया गया है वह संदिग्ध है इसलिए कांस्टेबल को हत्या के मामले में प्रथम आरोपी मानते हुए अरेस्ट किया गया है। वहीं अभी तक केस दर्ज नहीं हो पाया है। महिला के रिश्तेदार अभी तक नहीं पहुंचे थे उनके आने के बाद शिकायत दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़े- 8 साल से लिव इन में रहकर क्लर्क ने शादी से किया इंकार, SP ऑफिस पहुंचकर पीड़िता ने खुलेआम दी ऐसी चेतावनी

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts