आधी रात को पत्नी से बात करते हुए पति ने उड़ा ली अपनी खोपड़ी, 2 बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया

Published : Mar 04, 2020, 07:13 PM IST
आधी रात को पत्नी से बात करते हुए पति ने उड़ा ली अपनी खोपड़ी, 2 बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया

सार

झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बात करते-करते अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कोडरमा. झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बात करते-करते अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

आधी रात को गन से उड़ा ली अपनी खोपड़ी
दरअसल, यह दर्दनाक घटना कोडरमा में मंगलवार रात को सामने आई है। लेकिन युवक के घरवालों की इसकी जानकारी बुधवार सुबह मिली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। जहां मृतक की पहचान उदय शंकर गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि रात में गोली चलने की आवाज तो आई थी। लेकिन हमने सोचा कहीं पटाखा चल रहा होगा।

पति-पत्नी दोनों रहते थे अलग-अलग
मृतक की बहन मधु गुप्ता ने पुलिस  को बताया की उसके भाई उदय और भाभी का विवाद चल रहा था। वह दोनों अलग-अलग रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिसमें से एक  बेटी अपनी मां के साथ कोलकाता में और दूसरी बेटी पिता के साथ रह रही है। जानकारी के मुताबिक उदय कांट्रेक्टर का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें