जब सरकारी हॉस्पिटल पहुंचीं ये गर्भवती IAS, महिलाएं ताकने लगीं मुंह, 'सिस्टम' सुधारने का तरीका बना मिसाल

Published : Mar 02, 2020, 12:21 PM ISTUpdated : Mar 02, 2020, 03:32 PM IST
जब सरकारी हॉस्पिटल पहुंचीं ये गर्भवती IAS,  महिलाएं ताकने लगीं मुंह, 'सिस्टम' सुधारने का तरीका बना मिसाल

सार

यह हैं झारखंड के आदिवासी जिले गोड्डा की डिप्टी कलेक्टर(IAS) किरण कुमारी पासी। इन्होंने यहां के सरकारी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देकर एक मिसाल पेश की है। लेडी अफसर ने ऑपरेशन के जरिये बच्चे को जन्म दिया।  

रांची, झारखंड. यहां के आदिवासी बाहुल्य गोड्डा जिले की डिप्टी कलेक्टर(IAS) किरण कुमारी पासी ने सरकारी स्कूल में अपने बच्चे को जन्म देकर एक मिसाल पेश की है। लेडी अधिकारी ने ऑपरेशन के जरिये अपने बच्चे को जन्म दिया। उनकी यह पहल 'सिस्टम' को सुधार कर और बेहतर करने की दिशा में एक मिसाल मानी जा रही है। सिविल सर्जन एसपी मिश्रा ने डीसी के इस फैसले को एक उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि लोग मामूली-सी भी बीमारी होने पर प्राइवेट डॉक्टर या अस्पताल जाते हैं, ऐसे में एक अधिकारी ने प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल को चुनकर अच्छी पहल की है।

दूसरी बार बनीं मां..
किरण कुमारी पासी दूसरी बार मां बनी हैं। उनके पहले बच्चे का जन्म भी ऑपरेशन के जरिये हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टर पूरी सतर्कता बरत रहे थे। वे दो दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। प्रसव के दौरान उनके पति पुष्पेंद्र सरोज भी पूरे समय हॉस्पिटल में मौजूद रहे। वे गोड्डा के ही पुनसिया स्थित कृषि महाविद्यालय में डीन हैं। रविवार सुबह 6 बजे प्रसव पीड़ा होने पर किरण कुमारी को सदर अस्पताल लाया गया था। करीब ढाई घंटे बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। उल्लेखनीय है किरण कुमारी स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम