जमशेदपुर में बढ़ी कोरोना का रफ्तार... कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम के 6 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। कुछ दिन पहले ही एक ही कॉलेज के 2 दर्जन करीब स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब MGM के 6 डॉक्टर मिले है। प्रदेश में  एक्टिव केसों का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 7, 2022 1:47 PM IST

जमशेदपुर. झारखंड में कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीजों का मिलना जारी है।  ताजा जानकारी के अनुसार गुरुवार, 7 जुलाई को एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक सहित पांच डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए है। MGM सुपरीटेंडेंट फिलहाल होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे पहले पूर्वी सिहंभूम में बुधवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 100 पार करते हुए 103 पर पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं है। शहर में कोरोना को लेकर लापरवाही साफ देखी जा सकती है।

एक्सपर्ट का मानना ये है
एक्सर्ट का कहना है कि अगर इसी तरह से केस बढ़ते रहे तो यह कहना गलत नहीं होगा कि जिले में कोरोना की चौथी लहर जल्द ही आ सकती है। लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। जिले के लोगों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की जरुरत है। बता दें कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पूरे कोल्हान के लिए संजीवनी की तरह काम करता है। पूरे कोल्हान का यह एकमात्र सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। ऐसे में यहां के डॉक्टरों और अधीक्षक का कोरोना संक्रमित हो जाना चिंता का विषय है। हालांकि केस बढ़ने पर जिले की डीसी ने सभी स्कूलों को काेरोना गाइडलाइन का पालन कराने को कहा। इसके बाद सभी स्कूलों ने नोटिस जारी कर बच्चों को मास्क पहन कर आने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया। 

Latest Videos

स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही....
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही साफ देखी जा सकती है। अस्पताल में विभाग द्वारा यहां आने वाले मरीजों की कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं यहां आने वाले मरीज कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं करते हैं। अगर समय रहते विभाग सतर्क नहीं हुआ तो ऐसे में कोरोना विस्फोट हो सकता है।  बता दें कि इससे पहले एनआईटी जमशेदपुर के 13 छात्र संक्रमित मिले थे। इसके बाद कुछ छात्रों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पपताल भेजा गया था। अन्य छात्रों को क्वारेंटाइन में जाने को कहा गया था। 

राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 422 पर पहुंची
झारखंड में एक दिन में 92 नए केस मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 422 पहुंच गई है। रांची में एक्टिव केसों की संख्या 129 है। राज्य के छह जिले अभी तक कोरोना संक्रमण से बचे हुए है। इन जिलाें में एक्टिव केस शून्य है। अन्य जिलों में कोरोना के केस धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। सभी मरीजों को इलाज होम आइसोलेशन में हो रहा है।


यह भी पढ़े-झारखंड में फिर पैर पसार रहा कोरोना,रांची में कोविड से 61 साल के वृद्ध की मौत, जमशेदपुर NIT के 13 छात्र पॉजिटिव

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल