जमशेदपुर में आया 1.20 लाख रु. का बकरा, लोगों से मिलाता है हाथ

10 जुलाई को होने वाली बकरीद की तैयारियों की झलक झारखंड के जमशेदपुर में अभी से दिखने लगी है। यहां कुर्बानी के लिए बकरों का बड़ा बाजार लगने लगा है। जहां बकरों की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगें। 

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 4, 2022 8:10 AM IST / Updated: Jul 04 2022, 01:55 PM IST

जमशेदपुर ( jamshedpur). झारखंड के जमशेदपुर में  कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा यानि बकरीद की तैयारी शुरू हो गई है। जमशेदपुर में बकरों का बाजार तक सज गया है। इस वर्ष इनके भाव आसमान पर है। शहर में कई जगहों पर बकरे की मंडी लगाई गई है। देश के विभन्न इलाकों से लोग साकची आमबगान, एमजीएम अस्पातल के पास, ओल्ड पुरुलिया रोड, बिस्टुपुर के धतकीडीह और जुगसलाई में बकरे बेचने पहुंचे हैं।  स्थानीय लोग भी बकरों को बिक्री करने पहुंचे है। मंडी में एक से बढ़ कर एक बड़े और कीमती बकरे बिक रहे हैं। बकरे खरीदने के लिए मंडियों ने लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है। मालूम हो कि 10 जुलाई को बकरीद है। समुदाय विशेष के लोग इस पर्व को धूम-धाम से मनाएंगे। 

हैदराबाद का शेरु, बिक रहा 1.20 लाख में
साकची आमबगान में सबसे मंहगा बकरा बिक रहा है। जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगें। दरअसल जमशेदपुर की मंडी में  हैदराबाद से लाए गए शेरु नामक बकरे की कीमत 1.20 लाख रुपए रखी गई है। यह बकरा लोगों से हाथ भी मिला रहा है। इसे देखने के लिए लोग भी बाजार में जुट रहे हैं ।हालांकि इसकी बिक्री अभी तक नहीं हो पाई है। उक्त बकरे को पालने वाले कपाली निवासी अब्दुल नईम जल्द बकरे की बिक्री होने की उम्मीद लगाए बैठे है। उन्होंने बताया कि वे इसे को हैदराबाद से खरीद कर लाए थे। इसके अलावा उनके पास विभिन्न नस्ल के 28 बकरे है। उन बकरों को वे  राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा से खरीद कर लाए हैं। इसके अलावा बाजार में 5 हजार, 10 हजार, 50 हजार रुपए तक के बकरे बिक रहे है। 

Latest Videos

अन्य स्थानों पर भी सजा बाजार
जमशेदपुर के अलावा राज्य के अन्य जगहों पर भी बकरीद की तैयारी शुरु कर दी गई है। बकरों का बाजार भी सज जाया गया है। साथ ही प्रशासन भी बकरीद को लेकर तैयारी कर रहा है। कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर जगह-जगह शांति समिति के लोगों के साथ बैठक की जा रही है। साथ ही जरूरी जगहों पर पुलिस को अलर्ट रहने की हिदायत भी दी  है।

यह भी पढ़ें-  मिस इंडिया फिनाले में पहुंची झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की, जानिए यहां तक का पूरा सफर

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया