MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • मिस इंडिया फिनाले में पहुंची झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की, जानिए यहां तक का पूरा सफर

मिस इंडिया फिनाले में पहुंची झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की, जानिए यहां तक का पूरा सफर

रांची (झारखंड). कर्नाटक की  सिनी शेट्टी ने कई खूबसूरत लड़कियों को मात देते हुए मिस इंडिया 2022 खिताब अपने नाम कर लिया है। वह मिस इंडिया 2022 बन गई हैं। वहीं फेमिना मिस इंडिया 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली रांची की रिया तिर्की राज्य की पहली आदिवासी युवती बनी है। हालांकि ग्रैंड फिनाले में वह दौड़ से बाहर हो गईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर रिया को बधाई दी और कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 04 2022, 11:25 AM IST| Updated : Jul 04 2022, 11:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ इवेंट
दरअसल, यह इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में रैपवॉक 3 जुलाई की रात 8 बजे से शुरु हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के  अंतिम रूप से चयनित 8 युवतियां इसमें शामिल हुई। कर्नाटक के सिनी सदानंद सेट्ठी को फेमिना मिस इंडिया का ताज मिला। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप हुई जबकि उत्तर प्रदेश की शिनता चौहान सेकेंड रनरअप रही। 
 

24

2015 से रिया कर रही मॉडलिंग
रिया का मॉडलिंग कैरियर 2015 से शुरू हुआ था। लागतात 7 वर्षो तक वह मिस फेमिना का ऑडिशन में रिजेक्ट हुई। मिस झारखंड 2022 का खिताब पाकर इस वर्ष वह मिस फेमिना प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने में सफल रही। वह मॉडलिंग प्रतियोगिता मिस विजयवाड़ा और मिस अमरावती की फाइनलिस्ट रही। मिस डिवा मिस इंडिया के ऑडिशन राउंड का हिस्सा भी रही। वह बॉम्बे फैशन वीक में भी रैंपवॉक कर चुकी है।  छत्तीसगढ़ मिस टीजीपीसी-20 और कोकोबेरी रनरअप बनी।
 

34

पिता है बैंक मैनेजर
रिया तिर्की के पिता अरविंद तिर्की पंजाब नेशनल बैंक, मुंबई के चीफ मैनेजर हैं। मां मीरा तिर्की गृहणी हैं। रिया ने रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर से 10वीं की पढ़ाई पूरी की। विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्था कॉलेज से उन्होंने बीबीए किया। रिया के अनुसार माता-पिता ने उनका काफी सपोर्ट किया।
 

44

सीएम ने दी बधाई
राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने रिया तिर्की को बधाई दी है।  उन्होंने झारखंड के लिए इसे प्राउड मोमेंट बताया। रिया को पूरे झारखंड वासियों के ओर से बधाई दी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved