बेहद दिलचस्प थी इन 2 बहुओं की चुनावी लड़ाई, जेठानी पर भारी पड़ी देवरानी

Published : Dec 23, 2019, 06:28 PM ISTUpdated : Dec 23, 2019, 06:33 PM IST
बेहद दिलचस्प थी इन 2 बहुओं की चुनावी लड़ाई, जेठानी पर भारी पड़ी देवरानी

सार

यह दो बहुएं एक ही परिवार की हैं। जो एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं। जहां कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह ने बीजेपी की प्रत्याशी रागिनी सिंह को चुनावी मैदान में हरा दिया है।

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस महागठबंधन को जनादेश मिलता दिख रहा है। हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुंख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन  सबसे ज्यादा लोगों की नजर धनबाद के झरिया सीट पर थी। जहां एक देवरानी ने अपनी जेठानी को हरा दिया है।

देवरानी ने जेठानी को इतने वोटों से हराया
बता दें कि यह यह दो बहुएं एक ही परिवार की हैं। जो एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं। जहां कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह ने बीजेपी की प्रत्याशी रागिनी सिंह को चुनावी मैदान में हरा दिया है। पूर्णिमा  को 44,599 वोट मिले, जबकि रागिनी सिंह के पक्ष में 39,686 वोट पड़े।

मेंशन परिवार बनाम रघुकुल परिवार
कोयलांचल की सबसे हॉट सीटों में झरिया विधानसभा सीट पर मेंशन परिवार बनाम रघुकुल परिवार के बीच सियासी वर्चस्व रहा है।  2014 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर संजीव सिंह और कांग्रेस के टिकट पर नीरज सिंह ने चुनाव लड़ा था, जिसमें नीरज सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

पति का टिकट काट कर पत्नी को दिया टिकट
इसके बाद 2017 को नीरज सिंह की हत्या हो गई, इसी हत्या के आरोप में संजीव सिंह फिलहाल जेल में हैं। इसीलिए चलते बीजेपी ने संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को उतारा हैं, जिसके मुकबाले कांग्रेस ने नीरज सिंह की पत्नी पुर्णिमा सिंह को उतारकर एक बार फिर दोनों परिवार के बीच सियासी जंग को समेट दिया है।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल