Jharkhand Budget 2022: हेल्थ-एजुकेशन से आम जनता तक, 5 प्‍वाइंट्स समझें में झारखंड सरकार ने किसे क्या दिया

झारखंड सरकार ने गुरुवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट (Jharkhand Budget 2022) कर दिया है। जिसे प्रदेश के फाइनेंस मिनिस्‍टर रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) ने सदन के पटल पर 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का बजट पेश किया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2022 9:44 AM IST / Updated: Mar 03 2022, 03:23 PM IST

रांची. झारखंड सरकार ने गुरुवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट (Jharkhand Budget 2022) कर दिया है। जिसे प्रदेश के फाइनेंस मिनिस्‍टर रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) ने सदन के पटल पर 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ का बजट पेश किया। इस बार के बजट में खास तौर से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस किया गया है। वहीं हेल्थ-एजुकेशन और किसान से लेकर आम लोगों के लिए कई तर‍ह की घोषणाओं का ऐलान किया है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष बजट में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आइए आपको भी पांच प्वाइंट्स में समझाने का प्रयास करते हैं कि झारखंड बजट में आम लोगों के लिए किस तरह के ऐलान हुए हैं।

1. अन्नदातओं पर मेहरबान हुई हेमंत सरकार
दरअसल, हेमंत सोरेन सरकार के इस बार के बजट में किसानों के लिए 25 करोड़ का कापर्स फंड बनाया गया है। कृषि उत्पादन क्षति से किसानों को बचाने की योजना पर भी काम किया जाएगा। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब राज्य में गोधन विकास योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत सरकार गोबर की खरीदारी कर बायोगैस को बढ़ावा देगी। इससे 40 हजार किसानों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

Latest Videos

2. हेल्थ के बजट को इस बार बढ़ाया गया
झारखंड सरकार ने इस बार के बजट में हेल्थ पर 27 फीसद की वृद्धि की है। जिस पर शेष रूप से ध्‍यान रखा है। जिसको बढ़ा कर 5618.83 करोड़ किया गया है। हेमंत सरकार ने सभी जिला अस्पताल में 300 बेड करने और अपग्रेड करने का ऐलान किया है। जिसके तहत सबसे ज्यादा रांची के रिम्स, जमशेदपुर के एमजीएम तथा धनबाद के पीएमसीएच को बेहतर किया जाएगा। इतना ही नहीं इस साल से एयर एंबुलेंस का की शुरूआत भी करेगी सरकार। 

यह भी पढ़ें-Jharkhand Budget 2022: किसान से लेकर स्टूडेंट तक, जानिए झारखंड सरकार ने कहां दिखाई सबसे ज्यादा मेहरबानी

3. युवाओं और एजुकेशन में बड़े ऐलान
इस बार के बजट में शिक्षा पर भी पूरा ध्यान रखा गया है। जिसके तहत स्कूली शिक्षा पर सरकार 11607 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च करेगी। वहीं उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी। इसके अलावा रांची में मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए शुरू की गई आकांक्षा योजना के तहत रीडिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय के बाहर रह रहीं 23 हजार किशोरियों का चयन कर उनका नामांकन आठवीं एवं दसवीं में कराया जाएगा। युवाओं के लिए गांव में सिद्धो-कान्हू क्लब की स्थापना की जाएगी। राज्य में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण होगा। 

4. महिलाओं को स्वालंबी बनाने को किया ऐलान
झारखंड सरकार महिलाओं को स्वालंबी बनाने की दिशा में की योजनाओं का ऐलान किया है। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पहले से अधिक राशि का प्रावधान करने की योजना बनायी है। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग के तहत 5,742 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़िए-Jharkhand Budget 2022:1,01,101 करोड़ का बजट पेश,छात्रों को मिलेगा गुरुजी क्रेडिट कार्ड,एयर एंबुलेंस का प्रावधान

5. गरीब-मजदूरों का भी रखा पूरा ख्याल
झारखंड सरकार ने अपने आगामी बजट में गरीब और मजदूरों का भी ख्याल रखा है। इसके लिए मनरेगा में 2022-23 में 12 करोड़ 50 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा है। इतना ही नहीं राज्य सरकार पीएम आवास में एक कमरा और जोड़ेगी, इसके लिए अलग हेमंत सरकार 50 हजार देगी। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण राज्य ने कई समस्याओं का सामना किया, लेकिन सीएम ने विपरीत परिस्थिति में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया है और ओजस्वी नेतृत्व प्रदान किया है. उन्होंने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का माध्यम नहीं है. बल्कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।

जानिए क्या हैं हेंमत सोरेन सरकार अगली साल का प्लान
1. राज्य सरकार 2022-23 में जल संसाधन विकास पर 1894.48 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
2. मनरेगा में 2022-23 में 12 करोड़ 50 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
3. । स्कूली शिक्षा पर सरकार 11607. 67 लाख रुपये खर्च करेगी। 
4. स्वास्थ्य के बजट पर 27 फीसद की वृद्धि की गई है,  यह 5618.83 करोड़ का होगा।  
5. बजट में सामाजिक क्षेत्र के लिए 37,313 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
6. स्कूली शिक्षा पर सरकार 11607 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च करेगी।
7. इस बजट में स्वास्थ्य में 50 %, पेयजल में 20 %, खाद्य वितरण में 21 % की बढ़ोतरी की गई है।
8. झारखंड सरकार राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 लाख बच्चों को गर्म पोशाक देगी।
9. सभी जिला अस्पताल 300 बेड के अस्पतालों में अपग्रेड होंगे। 
10. राज्य सरकार पर्यटन एवं कला संस्कृति पर 349.39 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
11. महिला बाल विकास विभाग के लिए 5,742 करोड़ का प्रावधान।

यह भी पढ़िए-Jharkhand Budget 2022: पिछली साल कैसा था हेमंत सोरन सरकार का बजट, इस बार क्या है तैयारी,विपक्ष की क्या है मांग

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किए यह बड़े ऐलान
1. उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।
2. ज्ञानोदय योजना के तहत स्कूलों में साइंस लैब एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की जाएगी।
3. मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू...
4. रांची में मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए शुरू की गई आकांक्षा योजना के तहत रीडिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा।
5. बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर पर दिया जाएगा।
6. 42 हजार शिक्षकों को टैब उपलब्ध कराया जाएगा।
7. विद्यालय के बाहर रह रहीं 23 हजार किशोरियों का चयन कर उनका नामांकन आठवीं एवं दसवीं में कराया जाएगा।
8. पीएम आवास में एक कमरा और जोड़ेगी राज्य सरकार, इसके लिए अलग हेमंत सरकार 50 हजार देगी।
9. रांची में साइंस सिटी की स्थापना की जाएगी।
10. टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षकों के मानदेय में की जाएगी 50 फीसदी की वृद्धि की जाएगी।
11.एयर एंबुलेंस का की शुरूआत करेगी सरकार।

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो