झारखंड में बेकाबू तीसरी लहर: मिनी लॉकडाउन 31 जनवरी तक बढ़ाया, जानिए क्या बंद और क्या रहेगा खुला

Published : Jan 16, 2022, 09:59 AM ISTUpdated : Jan 16, 2022, 10:52 AM IST
झारखंड में बेकाबू तीसरी लहर: मिनी लॉकडाउन 31 जनवरी तक बढ़ाया, जानिए क्या बंद और क्या रहेगा खुला

सार

राज्य के आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कोविड गाइडलाइन बढ़ाने की घोषणा की।  सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से तीन जनवरी को लागू किए गए प्रतिबंध 31 जनवरी तक करने का फैसला लिया है।

रांची. कोरोना की तीसरी लहर में झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार की तमाम कड़े प्रतिबंधों के बाद भी संक्रमण कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में लगा आंशिक लॉकडाउन (मिनी लॉकडाउन) को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। अगले आदेश तक कोविड -19 प्रतिबंधों के दिशानिर्देश जारी रहेंगे।

राज्य के मुख्य सचिव ने जारी की नई गाइडलइन
दरअसल, शनिवार शाम को राज्य के आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कोविड गाइडलाइन बढ़ाने की घोषणा की।  सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से तीन जनवरी को लागू किए गए प्रतिबंध 31 जनवरी तक करने का फैसला लिया है।

जाने क्या बंद और क्या रहेगा खुला
- रात 8 बजे के बाद बार, रेस्टोरेंट और दवा की दूकानों को छोड़कर अन्य सभी पहले की तरह बंद रहेंगी।
- सरकारी और निजी संस्थान में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कर्मचारी कार्यालय आ सकेंगे।
- राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल पहले की तरह ही बंद रहेंगे। सभी शैक्षणिक संस्थान भी नहीं खुलेंगे।
- हालाकि, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे
- राज्य में होने वाले विवाह और अंत्येष्टि में अधिकतम 100 लोगों ही शामिल हो सकते हैं।
- राज्य के सभी पार्क, तरण ताल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम, बंद रहेंगे।

सीमित क्षमता के साथ ये खुले रहेंगे
- प्रदेश के सभी सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पहले की तरह खुलेंगे।
- सभी तरह के दवा की दुकानें और नर्सिंग होम ओपन रहेंगे।
- खुले मैदान में होने वाले आयोजन में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

ऐसा है झारखंड में कोरोना का आंकड़ा
बता दें कि पूरे देश के साथ झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान  3,749 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 399,257 हो गई। वहीं एक दिन में तीन कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई।  जिसके बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 5,192 हो गई। झारखंड में फिलहाल 33,189 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी बारिश, कहां रहेगा बादलों का डेरा? अपने जिले का पूरा अपडेट पढ़ें
Weather Update 29 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश, कहां गरजेंगे बादल? अपने जिले का पूरा अपडेट पढ़ें