झारखंड चुनावः 236 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 16 सीटों पर 71.69% वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव के 5 वें चरण के लिए शुक्रवार को सुबह 7 से वोटिंग जारी समाप्त हो गया। अंतिम चरण में प्रदेश के 6 जिलों की 16 सीटों पर वोट डाले गए। पांचवें चरण में कुल 237 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2019 2:49 AM IST / Updated: Dec 20 2019, 08:03 PM IST

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के 5 वें व अंतिम चरण के लिए जारी वोटिंग समाप्त हो गई है। प्रदेश के 6 जिलों में 16 सीटों पर 71.69 प्रतिशत वोटिंग हुई। 16 में से 11 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। जबकि पांच सीटों पर दोपहर 3 बजे वोटिंग खत्म गई। पांचवें चरण में कुल 237 उम्मीदवार मैदान में हैं। 40 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने इनकी किस्मत ईवीएम में बंद किया। 6 जिलों में बनाए गए 5389 बूथों पर मतदान वोटिंग हुई। इस चरण में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री लुईस मरांडी कि साख दांव पर है। दुमका सीट पर दोनों आमने-सामने हैं। इसके अलावा बरहेट सीट पर भी हेमंत चुनावी मैदान में हैं।

2014 की अपेक्षा 1 प्रतिशत कम हुई वोटिंग

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में पांचों चरण में कुल 65.23 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 2014 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 2019 में 1 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। विधानसभा की 81 सीटों पर अब मतदान समाप्त हो चुका है। वोटों की काउंटिंग 23 दिसंबर को होगी। 

 

 

इन सीटों पर हुआ मतदान

झारखंड के 6 जिलों के राजमहल, पाकुड़, नाला, दुमका, जामताड़ा, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा विधानसभी सीटों पर वोटिंग हुई। जबकि बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले गए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 396 बूथों को अति संवेदनशील और 208 बूथों को संवेदनशील माना गया है। 1347 बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। 133 बूथों पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं तैनात थी। 

237 उम्मीदवार मैदान में

संथाल परगना की इन 16 सीटों पर कुल 40,05,287 मतदाता हैं। इनमें 20,49,921 पुरुष और 19,55,336 महिला मतदाता शामिल हैं। नए मतदाताओं की संख्या 93,779 है। कुल 237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 29 महिला उम्मीदवार हैं। 

Share this article
click me!