झारखंड की संस्कृति की दीवानी हुई अमेरिकी लड़कियां, वीडियो में देखिए कैसे कर रही है डांस

Published : Jul 05, 2022, 10:42 AM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 10:44 AM IST
झारखंड की संस्कृति की दीवानी हुई अमेरिकी लड़कियां, वीडियो में देखिए कैसे कर रही है डांस

सार

एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अमेरिका की महिला खिलाड़ी भी झारखंड की खिलाड़ियों के साथ नागपुरी गानों पर नृत्य करती दिख रही हैं। झारखंड में इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

रांची. हॉकी खेलने अमेरिका गई झारखंड की युवतियां खेल के साथ-साथ अमेरिका में झारखंडी संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही हैं। झारखंड के खूंटी जिले की पुण्डी सरू और जूही कुमारी, सिमडेगा जिले की हेनरिटा टोप्पो और पूर्णिमा नेती तथा गुमला जिले की प्रियंका कुमारी का चयन अमेरिका के मिडिलबरी कॉलेज में 24 जून से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हुआ है।

ये सभी युवतियां फिलहाल अमेरिका में है। यहां खेल के साथ-साथ झारखंड की युवतियां अमेरिका की युवतियों के बीच झारखंडी संस्कृति का भी परिचय दे रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अमेरिका की महिला खिलाड़ी भी झारखंड की खिलाड़ियों के साथ नागपुरी गानों पर नृत्य करती दिख रही हैं। झारखंड में इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही झारखंड की युवतियों की प्रशंसा भी की जा रही है। 

सीएम ने की थी प्रशंसा
ईस्ट इंडिया वीमेंस हॉकी एंड लीडरशिप कैंप के दूसरे संस्करण 2020 में आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर इन पांच  महिला हॉकी खिलाडिय़ों का चयन हुआ था। अमेरिका जाने से पूर्व पांचों खिलाड़ियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। सीएम ने इन पांच हॉकी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई थी।

क्या है वीडियो में
दरअस, सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे वायरल वीडियो में अमेरिका की एक हॉकी प्लेयर, झारखंड की महिला हॉकी प्लेयर के साथ डांस कर रही है। डांस के दौरान झारखंड का क्षेत्रीय गीत बज रहा है। इस गीत की धुन पर अमेरिकी प्लेयर जमकर थिरक रही है।

यहां पर देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें- NDA राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का रांची में ग्रैंड वेलकम, पारंपरिक गीत और रीत-रिवाज से हुए स्वागत 

इसे भी पढ़ें-  झारखंड में 3 हार्डकोर नक्सली अरेस्ट, नगदी के साथ बरामद हुए कई जरूरी डॉक्यूमेंट

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल