भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेता भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। बीजेपी एसटी मोर्चा की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गीत और नृत्य कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत हुआ।

रांची. एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंची। दिल्ली से विशेष विमान से वे रांची एयरपोर्ट पर पहुंची। हवाई अड्डे पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेता भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। बीजेपी एसटी मोर्चा की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गीत और नृत्य कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से उनका काफिला होटल बीएनआर चाणक्य के लिए निकला। होटल में एनडीए की ओर से बुलाई गई सांसदों और विधायकों की बैठक में द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैठक में नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे। बैठक को द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित कर सांसदों और विधायकों से अपने समर्थन में वोट देने की अपील की।

सीएम ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया
प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने सुबह ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। सीएम ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं भी दी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दे सकते हैं। झारखंड में झामुमो के 30 विधायक है, जबकि दो सांसद हैं। हालांकि झामुमो की ओर से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की कोई घोषणा नहीं की है। 

झारखंड में राज्यपाल रह चुकी है द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से गहरा नाता रहा है। वर्ष 2015 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था। 12 जुलाई 2021 तक वे प्रदेश की राज्यपाल रहीं। बता दे कि एनडीए ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा उनके खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव में खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें- झारखंड में 3 हार्डकोर नक्सली अरेस्ट, नगदी के साथ बरामद हुए कई जरूरी डॉक्यूमेंट