नया साल जिंदगीभर का दर्द दे गया: झारखंड में ट्रक मजदूरों पर जा पलटा, 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

 झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट की खबर सामने आई है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने टक्कर  मार दी। जिसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे पिकअप में बैठे कई मजदूर सड़क पर गिर गए, फिर यही ट्रक मजदूरों पर चढ़ गया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2022 2:17 AM IST

पलामू (झारखंड). नया साल का पहला दिन हर किसी के लिए यादगार रहता है। क्योंकि वह अपनों के साथ  खुशियां सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नव वर्ष जिंदगीभर का दर्द दे गया। झारखंड के पलामू जिले में रहने वाले कुछ परिवारों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। जहां एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट में मजदूरी करके घर लौट रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर के बाद सड़क से नीचे जा पलटा पिकअप
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। जहां बिहार के औरंगाबाद से धान काट कर वापस पलामू अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डालटनगंज-औरंगाबाद एनएच-98  हरिहरगंज थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के सामने मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने टक्कर  मार दी। जिसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे पिकअप में बैठे कई मजदूर सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।

 गलत दिशा में जा रहा था ट्रक
बताया जा रहा है कि केला लेकर जा रहे ट्रक गलत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान साइड से उसने पिकअप को टक्कर मार दी। इसके बाद जब मजदूर सड़क पर गिर गए तो घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर गिरे मजदूरों पर ही पलट गया। राहगीरों ने बताया कि मरने वाले मजदूरों की हालत बहुत ही बुरी हो चुकी थी। काफी देर के बाद ट्रक को सीधा करके शव  निकाले गए।

परिजनों की हादसे में मौत..मासूम बच्चे घायल
इस हादसे में मरने वाले मजदूरों में 5 महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। वहीं घायलों में इनके छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में मेदिनीनगर के एमआर एमसीएच में भर्ती कराया गया।

Share this article
click me!