Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 : तीसरे और चौथे फेज की मतगणना जारी, मैदान में महिलाएं ज्यादा

तीसरे और चौथे चरण का मतदान 24 और 27 मई को हुआ था। सभी सीटों पर आज नतीजे आने की संभावना कम है। जानकारी मिल रही है कि बड़े पंचायत क्षेत्रों में वोटों की गिनती दो जून तक आ सकते है। इसके लिए कई प्रत्याशियों को इंतजार करना पड़ेगा।

Asianet News Hindi | Published : May 31, 2022 2:39 AM IST / Updated: May 31 2022, 09:03 AM IST

रांची : झारखंड पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Chunav 2022) के तीसरे और चौथे चरण की काउंटिंग जारी है। सुबह आठ बजे से ही 23 जिलों में वोटो की गिनती चल रही है। 142 प्रखंडों की 2,346 पंचायतों में हुए मतदान में कुल 62 हजार 847 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। तीसरे और चौथे फेज में 20 हजार 148 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें 14 हजार 861 वार्ड सदस्य, 2,336 मुखिया, 2,664 पंचायत समिति और 284 जिला परिषद की सीटें शामिल हैं। बता दें कि पहले और दूसरे चरण के रिजल्ट जारी हो चुके हैं।

23,724 निर्विरोध जीते
इस बार पंचायत चुनाव में 23 हजार 724 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इनमें आधी आबादी यानी महिलाओं की संख्या 15 हजार 160 है। प्रदेश में 61 हजार 174 पदों के लिए वोटिंग हुई है। इनमें से पहले फेज में 6,231, दूसरे में 5,093, तीसरे में 5,450 और चौथे चरण में 6,950 पद पर बिना चुनाव के ही उम्मीदवार जीते हैं।

इस बार मैदान में महिलाएं ज्यादा
झारखंड पंचायत चुनाव में इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने जबरदस्त चुनाव लड़ा है। चुनाव से पहले ही 63.90 प्रतिशत पदों पर निर्विरोध चुनकर महिलाएं पहुंच गई हैं। बाकी बचे जिन पदों पर चुनाव हुए हैं, उनमें 1 लाख 14 हजार 922 प्रत्याशी मैदान में उतरे। जिनमें 48 हजार 440 पुरुष और 66 हजार 482 महिलाओं ने चुनावी मैदान में दमखम दिखाया। आरक्षित पदों पर चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की संख्या 55 हजार 596 है। जबकि 10 हजार 886 महिलाओं ने अनारक्षित सीटों पर दावेदारी पेश की।

2,527 पद पर नामांकन ही नहीं। 
इस बार हुए चुनाव में 2,527 पद खाली रह गए। यहां किसी ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। इस वजह से इन सीटों पर चुनाव नहीं कराए जा सके। इसके बाद 61 हजार 174 पदों पर ही मतदान हुआ। पहले चरण में 707, दूसरे चरण में 526, तीसरे फेज में 721 और चौथे फेज में 573 पदों पर नामांकन नहीं भरा गया।

इसे भी पढ़ें
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 LIVE : तीसरे-चौथे चरण की मतगणना जारी, पढ़िए पल-पल की अपडेट्स...

झारखंड पंचायत चुनाव 2022 रिजल्ट : रिक्शा चालक बना पंचायत का मुखिया, घर में दाल-चावल-आटे का भी जुगाड़ नहीं

Share this article
click me!