झारखंड सियासी संकट: विधायक-मंत्री बैग पैक कर CM आवास पहुंच रहे, MLA को दूसरे राज्य शिफ्ट करने की तैयारी

Published : Aug 27, 2022, 01:13 PM ISTUpdated : Aug 27, 2022, 01:16 PM IST
 झारखंड सियासी संकट: विधायक-मंत्री बैग पैक कर CM आवास पहुंच रहे, MLA को दूसरे राज्य शिफ्ट करने की तैयारी

सार

झारखंड में सियासी संकट गहराने लगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को  विधायक दल की बैठक बुलाई है। सभी विधायक विधायक-मंत्री अपना बैग पैक कर सीएम आवास पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ में शिफ्टिंग करने की तैयारी चल रही है।

रांची. झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य के सत्ता पक्ष के विधायक-मंत्री अपना बैग पैक कर सीएम आवास पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश मिलने के बाद सभी विधायक और मंत्रियों को दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जा सकता है। महागठबंधन विधायकों की बैठक सीएम आवास में शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जाएगा। 

विधायकों को छत्तीसगढ़ में शिफ्टिंग करने की तैयारी 
लातेहार विधायक शनिवार को बैठक में शामिल होने के लिए सीएम आवास पहुंचे तो उनकी गाड़ी में एक बैग दिखा। मंत्री चंपई सोरेन से विधायको के बैग लेकर बैठक में शामिल होने के पत्रकारों ने सवाल पूछा तो मंत्री ने कहा कि विधायक कहीं नहीं जा रहे हैं। हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोरेन सरकार के सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ में शिफ्टिंग करने की तैयारी चल रही है।

सीएम की विधायकी रद्द होने का नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी
बताया जा रहा है सीएम की विधायकी रद्द होने का नोटिफिकेशन चुनाव आयोग शनिवार को कभी भी जारी कर सकता है। झारखंड के राज्यपाल ने अपना फैसला चुनाव आयोग को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने सीएम की विधायकी रद्द कर दी है। चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं। इसी को लेकर सीएम आवास में महागठबंधन की बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद सभी विधायक और मंत्रियों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से इस को लेकर कोई बयान अब तक नहीं आया है।

हेमंत सोरेन ने पूरे घटनाक्रम पर करारा जवाब दिया
अपनी कुर्सी को खतरे में देख सीएम हेमंत सोरोन ने एक ट्वीट कर कहा- यह आदिवासी का बेटा है। इनकी चाल से हमारा न कभी रास्ता रुका है, न हम लोग कभी इन लोगों से डरे हैं। हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही हमारे मन से डर-भय को निकाल दिया है। हम आदिवासियों के डीएनए में डर और भय के लिए कोई जगह ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें-  हेमंत सोरेन की कुर्सी पर खतरा: झारखंड में नए सीएम की रेस में शामिल है ये 4 नेता, जानें क्या है इनकी प्रोफाइल  

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत