दिल्ली एम्स में नहीं रांची रिम्स में होगा लालू यादव का इलाज, जानिए RJD सुप्रीमो को क्यों लौटाया गया वापस

लालू प्रसाद यादव लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान चल रहे हैं। मंगलवार को बेटी मीसा भारती के साथ उन्हें दिल्ली एम्स शिप्ट किया गया था। उनकी किडनी में इंफेक्शन है। इसके साथ ही कई और बीमारियों से भी आरजेडी सुप्रीमो परेशान हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2022 7:17 AM IST / Updated: Mar 23 2022, 01:42 PM IST

रांची : मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली एम्स रेफर किए गए  RJD चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को AIIMS ने एडमिट करने के मना कर दिया है। उन्हें अब फिर से रांची (Ranchi) के RIMS भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि आज दोपहर तीन बजे तक उनको वापस लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कल शाम उन्हे दिल्ली ले जाया गया था, वहां एम्स के इमर्जेंसी वार्ड में रातभर ऑब्जर्वेशन में रखा गया और सुबह-सुबह चार बजे ही उन्हें छुट्टी दे दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव को यहां इलाज कराने की जरुरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें-लालू यादव की तबीयत बिगड़ी : लगातार डैमेज हो रही किडनी, इंफेक्शन बढ़ने से 80 प्रतिशत नहीं कर रहा काम

मंगलवार को दिल्ली भेजे गए थे लालू यादव

बता दें कि मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी खराब होती स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स के डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स में भर्ती करने का फैसला लिया। रिम्स के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया था कि लालू यादव के हार्ट और किडनी पर असर हुआ है। उनकी किडनी लगातार डैमेज हो रही है। किडनी के फंक्शन का लेवल भी गिर गया है। उनकी किडनी 80 प्रतिशत तक काम नहीं कर रही है। 

Latest Videos

इसे भी पढ़ें-चारा घोटाले के बांका कोषागार से अवैध निकासी मामला, पटना CBI कोर्ट में नहीं पेश हुए लालू यादव, जानिए क्यों

चारा घोटाले की सजा काट रहे हैं लालू यादव

21 फरवरी को CBI की विशेष कोर्ट ने लालू को चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में पांच साल की सजा की सजा सुनाई थी। उन पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। पिछली सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत नहीं मिल पाई थी। सीबीआई कोर्ट से सजा मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। लालू के वकील ने सुनवाई के दौरान अदालत में सभी जरूरी दस्तावेज पेश किए थे जिनको अदालत ने स्वीकार करते हुए निचली अदालत से रिकॉर्ड की मांग की थी। अब एक अप्रैल को इस पर सुनवाई होनी है।

इसे भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंचे लालू यादव, जमानत की मांग, बढ़ती उम्र और बीमारियों का दिया हवाला

इसे भी पढ़ें-एंटीबॉयोटिक दवाएं नहीं आई काम तो डेंटल कॉलेज पहुंचे लालू यादव, दांत में सड़न के चलते असहनीय दर्द

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान