
खूंटी (झारखंड). झारखंड राज्य में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बैखौफ हैं। आए दिन बदमाश अपराधीक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसकी शिकार राज्य में सबसे अधीक महिलाएं हो रही हैं। इसी क्रम में झारखंड के खूंटी जिले में एक 55 वर्षीय महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली। महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है।
डेली मार्केट में सब्जी बेचती थी मृतका
जानकारी के अनुसार महिला डेली मार्केट में सब्जी बेचती थी। महिला रोज की तरह शहर के डेली मार्केट से सब्जी बेचकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। उसके बाद शव को पुलिस थाने लेकर आ गई और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश देखने से प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
सिर पर गंभीर चोट के मिले निशान
खूंटी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला का शव मिला है और महिला के बदन पर कपड़े ढके हैं लेकिन फटा हुआ था। जबकि सर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद का मामला लगता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकता है। हालांकि हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी गठित की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
राज्य में बढ़ रही है अपराधिक घटनाएं
बता दें कि राज्य में इन दिनों अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। हर दिन अपराधी हत्या जैसे जघन्य कांड को अंजाम दे रहे हैं। इन दिनों राजधानी में डबल मर्डर के साथ कई हत्याएं हुई। कुछ घटनाओं में पुलिस ने अपराधियों को पकड़ लिया और मर्डर केस का खुलासा भी कर दिया। कुछ घटनाओं में पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद जैसे बड़े शहरों में अपराधियों का हौसला काफी बढ़ चुका है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।