झारखंड में ये क्या हो रहा: दुमका-लोहरदगा के बाद अब खूंटी में खौफनाक घटना, आदिवासी लड़की से की दरिंदगी

Published : Sep 06, 2022, 04:25 PM IST
झारखंड में ये क्या हो रहा: दुमका-लोहरदगा के बाद अब खूंटी में खौफनाक घटना, आदिवासी लड़की से की दरिंदगी

सार

झारखंड राज्य में फिर एक बार लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां शादी का झांसा दे आदिवासी लड़की को आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के प्रग्नेंट होने पर खुला मामला। पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट। मामले में दोनो नाबालिग है।  

खूंटी (झारखंड).  झारखंड में लव जिहाद और मासूम आदिवासी लड़किया पर अत्याचार का मामला बढ़ता ही जा रहा है। 10 दिनों के अंदर यह तीसरा लव जिहाद का मामला सामने आया है। ताजा मामला झारखंड के खूंटी जिले से है। यहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की से समुदाय विशेष का युवक पिछले कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था। युवक नाबालिग को शांदी का झांसा देकर अपना शिकार बना रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ऐसे हुआ खुलासा
आरोपी नाबालिग का कई दिनों से यौन शोषण कर रहा था। उसने लड़की से शादी करने की बात कही थी। पीड़िता गर्भवती है इसका पता किसी को नहीं था। घरवालों को संदेह हुआ तो डॉक्टर से जांच करवाई। जांच में पता चला की लड़की चार माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते के बाद तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया है। 

आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दे बनाए संबंध
खूंटी के एसपी अमन कुमार ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि पीड़िता और आरोपित दोनों नाबालिग हैं। इसलिए उनके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता है। एसपी के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले छह-आठ महीने से संबंध था। इस दौरान दोनों आसपास के क्षेत्रों में घूमने भी जाते थे। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान आरोपित ने उसके साथ कई एक बार शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया था। एसपी ने बताया कि वर्तमान में पीड़िता चार माह की गर्भवती है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करा लिया गया है।

10 दिनों में तीसरी घटना
झारखंड में लव जिहाद का पीछले 10 दिनों में यह तीसरी घटना है। इसे लेकर भाजपा और हिंदुत्ववादी संगठन सरकार पर हमलावर हैं। इस बार भी पीड़िता आदिवासी समुदाय से है। गौरतलब है कि इसके पहले दुमका और लोहरदगा से भी दो ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। दुमका में आदिवासी लड़की के यौन शोषण के बाद उसकी हत्या के आरोप में अरमान अंसारी और लोहरदगा में यौन शोषित लड़की को कुएं में धकेलकर उसे पत्थर से कुचलने की कोशिश की घटना में रब्बानी अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

भाजपा ने सरकार पर किया हमला, कहा- इस्लामीकरण की ओर बढ़ता हमारा झारखंड
इधर इस घटना को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, झारखंड में ग्रूमिंग गैंग का अभी अभी एक कारनामा खूंटी से मिला। 15 साल की आदिवासी लड़की का समुदाय विशेष के युवक ने बलात्कार किया। लड़की गर्भवती हुई तो जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया। इस्लामीकरण की ओर बढ़ता हमारा राज्य। आरोपित  समुदाय विशेष का है। उसे नाबालिग बता कर पुलिस ने रांची स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है।

क्या है ग्रूमिंग गैंग
ग्रूमिंग ग्रुप जातीय और धार्मिक आधार पर रेप की वारदात को अंजाम देते हैं। ग्रुप मुख्य रूप से कम उम्र की लड़कियों को निशाना बनाता है, लेकिन युवा और वृद्ध महिलाओं को भी अपना शिकार बनाते हैं। फिलहाल झारखंड में यही गैंग वहां कि कम उम्र की दलित व आदिवासी लड़कियों को अपना शिकार बना रहा है।

यह भी पढ़े- अरबों के महल में रहने वाली प्रिंसेस खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं मात, 11 साल पहले खो चुकी हैं पति

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
Ranchi Weather Today: 23 जनवरी को रांची शीतलहर की चपेट में! कोहरा और कनकनी अलर्ट