लालू यादव से मिलने पहुंची बेटी धन्नो, पापा की तबीयत देखकर आंखों में भर आए आंसू

Published : Jan 25, 2020, 07:11 PM IST
लालू यादव से मिलने पहुंची बेटी धन्नो, पापा की तबीयत देखकर आंखों में भर आए आंसू

सार

चारा घोटाले में सजा भुगत रहे राजद प्रमुख और बिहार के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के रिम्स मे इलाज करा रहे हैं।

रांची, झारखंड. पिता कैसा भी हो, बच्चे हमेशा उस पर जान छिड़कते हैं। ऐसा ही कुछ यहां रिम्स में देखने को मिला। चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों रिम्स में इलाज करा रहे हैं। शनिवार को पापा की तबीयत देखने उनकी बेटी धन्नो और समधी कैप्टन अजय यादव पहुंचे। दोनों करीब दो घंटे तक वार्ड में रहे। इस दौरान पापा से मिलकर बेटी भावुक हो उठी। उसकी आंखों में आंसू छलक पड़े।


तबीयत ठीक नहीं है लालू की..
लालू से मुलाकात के बाद उनके समधी और बेटी ने सेहत को लेकर फिक्र जताई। धन्नो ने कहा कि वे पापा की सेहत जल्द ठीक होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पापा बहुत जल्द ठीक होंगे। इस दौरान लालू ने धन्नो से तेजस्वी यादव की शादी और तेजप्रताप के बारे में भी कुछ पूछताछ की। बेटी ने बताया कि परिवार उन्हें बहुत मिस करता है। लालू का इलाज कर रहे डॉ. डीके झा ने बताया कि लालू की किडनी 50 फीसदी काम कर रही है। उनका शुगर लेवल उतार-चढ़ाव में होता है। लालू को अब मांसाहार खाने से मना किया गया है। फिलहाल लालू की सेहत सामान्य है।


लालू से मिलने बिहार के नोखा से विधायक अनीता देवी भी मिलने पहुंचीं। अनीता देवी ने आशा जताई कि इस बार बिहार में राजद की सरकार बनेगी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत