झारखंड में दिवाली से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख रुपये का इनामी माओवादी गिरफ्तार

नकस्लवाद की समस्या से ग्रस्त झारखंड में दिवाली से पहले पुलिस को नक्सलवादी समस्या पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार के दिन पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई का सब जोनल कमांडर पकड़ाया है। इसके पास जिंदा कारतूस और राइफल बरामद हुई है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 20, 2022 3:41 PM IST

लातेहार. झारखंड के लातेहार में गुरुवार के दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल नक्सलवाद की समस्या से पीड़ित है। इसलिए राज्य को इससे मुक्त कराने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार प्रोत्साहन कार्यक्रम के अलावा उचित कार्यवाही की जाती है। इसी कड़ी में दिवाली के पहले पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 5 लाख का ईनामी एक सब जोनल कमांडर पकड़ाया है। पुलिस ने इसके अलावा अन्य प्रतिबंधित संगठन से महिला माओवादी को भी अरेस्ट किया है।

5 लाख का था ईनाम, दर्जन भर से ज्यादा केस में था वांटेड
पलामू रेंज के डेप्यूटी इंस्पेक्टर जनरल राज कुमार लाकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे गुप्तचरों से प्रतिबंधित संगठन भाकपा के सब जोनल कमांडर के उसके गांव में होने की जानकारी मिली। उसके द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए छतपुर थाना क्षेत्र के बगिया गांव से अरेस्ट किया गया है। संगठन नेता की पहचान राम प्रसाद यादव उर्फ प्रसाद जी के रूप में की गई है। उसको रांची से 200 किमी दूर उसके गांव से अरेस्ट किया गया है। पुलिस निरीक्षक ने आगे बताया कि आरोपी के ऊपर सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा 5 लाख का ईनाम निर्धारित किया गया था इसके साथ ही वह एक दर्जन से अधिक मामलों में वांटेड अपराधी था। लाकड़ा ने कहा कि  हिंसा में शामिल उग्रवादियों को किसी भी हाल मे छोड़ा नहीं जाएगा, साथ ही संगठन के कमांडर के पकड़े जाने के बाद संभावना है कि कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। 

Latest Videos

दो अलग समूहों के कमांडर पकड़ाए
वहीं दूसरी कार्यवाही में पुलिस ने अन्य बैन नक्सली संगठन झारखंड जन-मुक्ति परिषद के एरिया कमांडर और उसी संगठन के एक इंफॉर्मर को दोपहर के समय अरेस्ट किया है। लातेहर के पुलिस एसपी अंजनी रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कमांडर के पास से जिंदा गोलियां और इंसास राइफल के मैग्जीन  बरामद किया गया है। इसके अलावा जिले के ही मनिका थाना क्षेत्र से एक अन्य चरमपंथी संगठन झारखंड क्रांति मोर्चा की एक महिला सदस्य को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़े- झारखंड पुलिस को बड़ी सफलताः नक्सलियों द्वारा छुपाए गोला, बारूद किया बरामद, पकड़े गए नक्सली ने दी थी जानकारी

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts