दुमका में लिव-इन पार्टनर से विवाद में महिला- पुरुष गंभीर रूप से झुलसे, चौंकाने वाली है आग लगने की वजह

Published : Oct 20, 2022, 04:58 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 05:14 PM IST
दुमका में लिव-इन पार्टनर से विवाद में महिला- पुरुष गंभीर रूप से झुलसे, चौंकाने वाली है आग लगने की वजह

सार

झारखंड के दुमका से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव इन में रह रहे कपल के बीच आपसी विवाद के बाद दोनों ही आग से झुलस गए जहां महिला की गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए है। 

दुमका. झारखंड के दुमका के ग्रामीण इलाके गोपीकंदर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद के बाद लिव इन दोनों लोगो गंभीर रूप  से झुलस गए है। वहीं पर महिला ज्यादा गंभीर हालत में झुलसी है। जिनको इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल लाया गया है। वहीं मामले की जानकारी होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट पीड़िता का बयान  लेने  पहुंचे तो उसने पूरी बात बताई।

दादी को देखने आई तो, साथी ने आकर किया विवाद
मामले की जांच कर रहे गोपीकंदर पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि बुधवार की रात यह वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि युवक किसी काम से बाहर गया हुआ था, वह बुधवार की रात वापस लौटा तो पता चला कि महिला वहां पर नहीं है। उसे जानकारी मिली की वह अपनी दादी के पास गई हुई है। वह उससे मिलकर उसे वापस लेने के लिए खड़कसोल दादी के घर पहुंच गया। जहां महिला ने यह कहकर जाने से मना कर दिया कि दादी की तबियत ठीक नहीं है तो वह उसके साथ नहीं जा सकती है। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद होने लगा। 

पेट्रोल डाल जलाने की दी धमकी, फिर हुआ ये कांड
दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने उसको पेट्रोल छिड़कर कर जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही गाड़ी से ज्वलनशील पदार्थ निकाल भी लाया। यह देख महिला ने उसके हाथों से वह बॉटल छुड़ाई और दूर फेंकने लगी तभी अचानक आग लगने की वारदात हो गई। जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई वहीं उसे बचाने के  चक्कर में युवक को भी मामूली चोटे आई है। जिनको उपचार के लिए जिले के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज लाया गया, वहां प्राथमिक ट्रीटमेंट करने के बाद हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जहां युवती का इलाज चल रहा है।

किस तरह लगी आग, पुलिस ने दी जानकारी
आग लगनेका की बात पर पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि युवक का महिला से झगड़ा करते देख  पीड़िता की दादी ने गलती से आग लगा दी और वहां गाड़ी से पेट्रोल लीक हो रहा था तो अचानक से आग फैल गई। जिसमें महिला और युवक दोनो ही चपेट में आ गए। इसकी जानकारी पीड़ित महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में भी दी है।

जानकारी हो कि प्रदेश में आग लगाने की यह पहली घटना नहीं है। 12 अगस्त के दिन युवक की बात नही मानने पर आरोपी द्वारा उसे जला दिया गया था। इसके बाद कुछ दिन पहले ही दलित छात्रा के साथ नकल का आरोप लगा जिससे आहत हो उसने आग लगा लिया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले भी एक युवती को आग के हवाले कर दिया गया था।

यह भी पढ़े- नकल के शक में टीचर ने 9th की छात्रा के उतरवाए कपड़े, अपमान महसूस हुआ तो लड़की ने लगा ली खुद को आग

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया