मिट्टी की चाल धंसने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, दीवाली पर लिपाई के लिए लेने गई थीं मिट्टी

Published : Oct 16, 2022, 06:29 PM ISTUpdated : Oct 16, 2022, 06:50 PM IST
मिट्टी की चाल धंसने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, दीवाली पर लिपाई के लिए लेने गई थीं मिट्टी

सार

दीपावली पर घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी लाने गई तीन बच्चियों की चाल धंसने से उसके नीच दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

चतरा(Jharkhand). दीपावली पर घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी लाने गई तीन बच्चियों की चाल धंसने से उसके नीच दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृत सभी बच्चियां बिलासपुर गांव की रहने वाली हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रतापपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली पर घर का रंग-रोगन करने के लिए सुदूरवर्ती गांवों की युवतियां एवं महिलाएं दुधिया मिट्टी लाने के लिए गई थीं। बिलासपुर गांव की छह बच्चियां भी मिट्टी लाने के लिए गई थीं। इनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच थी। सभी एक साथ दुधिया मिट्टी लाने के लिए अपने अपने घरों से निकली थीं। मिट्टी निकालते समय कटाव ज्यादा होने के कारण अचानक चाल नीचे गिर गई। जिससे अंदर मिट्टी निकाल रहीं पांच बच्चियां उसके अंदर दब गई। 

जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस तो निकाला गया बाहर 
दोपहर करीब बारह बजे एक बच्ची रोते हुए गांव की ओर भागकर आई। उसने लोगों को बताया कि मिट्टी का चाल धंस गया है। उसकी सभी सहेलियां उसमें दब गई हैं। सूचना मिलने के बाद प्रतापपुर थाना पुलिस जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। मिट्टी हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला गया। इनमें तीन बच्चियों की मौत हो गई थी। दो की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

डाक्टरों ने की तीन बच्चियों की मौत की पुष्टि
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी राहत व बचाव कार्य में जुट गए। मिट्टी का मलबा हटाकर बच्चियों को तुरंत बाहर निकाला गया और प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने तीन बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं दो बच्चियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट
JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट