छोटी सी लव स्टोरी का खौफनाक अंत: 14 साल के लड़के को 17 साल की लड़की से मोहब्बत, जी नहीं सके तो साथ मर गए

Published : Jan 17, 2023, 04:13 PM ISTUpdated : Jan 17, 2023, 04:48 PM IST
छोटी सी लव स्टोरी का खौफनाक अंत: 14 साल के लड़के को 17 साल की लड़की से मोहब्बत, जी नहीं सके तो साथ मर गए

सार

झारखंड से एक दर्दनाक खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। जहां 14 साल के लड़के और 17 साल की लड़की को एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत हो गई। दोनों साथ जीने मरने का फैसला कर चुके थे। वह शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने इंकार किया तो दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

रांची. झारखंड के लोहरदगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेमी जोड़े ने जिंदगी का फैसला करते हुए आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि सुसाइड करने वाले लड़का-लड़की नाबालिग हैं। प्रेमिका ने सबसे पहले जहर खाते हुए यह कदम उठाया। जैसे ही प्रेमी को यह सूचना मिली तो उसने पेड़ में साड़ी के फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।  इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

एक की खबर लगते ही दूसरे भी लगा ली फांसी
दरअसल, यह दर्दनाक घटना लोहरदगा जिले के जोबांग थाने इलाके की है। जहां परिजनों ने प्रेमी युगल को साथ रहने से मना किया तो उन्होंने मौत को गले लगा लिया। सबसे पहले 14 साल के प्रेमिका पूनम ने जहर खाकर सुसाइड किया। जैसे ही इस बात का पता उसके 17 साल के प्रेमी बिधन परहिया को पता चला तो उसने पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

आत्महत्या की है या फिर ये सुनियोजित हत्या....
ग्रामीणों ने इसकी सूचना जोबांग थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
मृतक युवती की पहचान लावादाग गांव के रहने वाले चमन मुंडा की बेटी पूनम के रूप में की गई है, वहीं मृतक युवक की पहचान रंथू परहिया के बेटे बुधन परहिया के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों प्रेमी युगल ने आत्महत्या की है या फिर ये एक सुनियोजित हत्या है जिसे बाद में आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

प्रेमी जोड़े का पिछले डेढ़ सल से अफेयर चल रहा था
बता दें कि नाबालिग प्रेमी जोड़े का पिछले डेढ़ सल से अफेयर चल रहा था। लेकिन जब उनके परिजनों को इसकी खबर लगी तो उन्होंने एक-दूसरे का मिलना बंद करवा दिया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों इसके लिए सहमत नहीं थे। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। इसलिए वह साथ जी नहीं सके तो उन्होंने मरना की ठीक समझा।

यह भी पढ़ें-दो समलैंगिक बहुओं को हुआ प्यार...आपस में बनाने लगीं शारीरिक संबंध, दोनों की 15 मिनट के अंदर हो गई मौत

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल