पति को खाना खिलाने के लिए गई थी नींद से जगाने, चादर उठाकर देखा तो छाती पीटकर चीखने लगी

Published : Feb 08, 2020, 08:13 PM IST
पति को खाना खिलाने के लिए गई थी नींद से जगाने, चादर उठाकर देखा तो छाती पीटकर चीखने लगी

सार

झारखंड में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां  एक  55 साल के व्यक्ति को नींद में ही दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया।

लातेहार. झारखंड में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां  एक  55 साल के व्यक्ति को नींद में ही दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया।  मृतक के घरवालों ने इस हत्या के पीछे जमीन विवाद को बताया है। 

दर्दनाक तरीके से की अधेड़ की हत्या
दरअसल, यह खौफनाक वारदात लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात में हुई। जहां सालोडीह गांव के रहने वाले अधेड़ लक्ष्मण उरांव के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, जिस दौरान उसकी हत्या की गई, उस वक्त वो शराब के नशे में था।

पति का चेहरा देखते ही चीखने लगी पत्नी
रात करीब 8 बजे मृतक की पत्नी वीणा देवी जब पति को खाने के लिए जगाने के लिए गई तो वह हैरान थी। जैसे उसने चादर उठाया तो बेड पर खून ही खून बिखरा हुआ था और पति की मौत हो चुकी थी। वह डरावना सीन देखकर चीखने लगी। चीख सुनते ही मौके पर उसका बेटा पहुंचा तो उसने देखा कि पिता के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई है।

बेटे ने कहा- मुझे पता है पिता को किसने मारा
मृतक के बेटे ने पुलिस के पास जाकर गांव के ही अजय नाम के व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि हमारा उससे काफी लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके चलते ही उसने मेरे पिता की हत्या की है।  पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी हमारी हिरासत में होगा।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत